फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Trial of 12 new coaches of Panoramic Vistadome started on Kalka-Shimla track

Solan News: कालका-शिमला ट्रैक पर पैनोरमिक विस्ताडोम के 12 नए कोच का ट्रायल शुरू

Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
पंजकूल के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर पैनोरमिक विस्ताडोम के 12 नए कोच का ट्रायल शुरू हो गया है। ये वे कोच है जो रेल कोच फैक्टरी से मार्च में कालका आए हैं। 12 नए कोच के ट्रायल के बाद रेलवे बोर्ड मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगा। नए आए कोच में एसी, सामान्य और जनरेटर कार शामिल है। इसे परेल इंजन के माध्यम से जोड़कर ट्रायल किया जा रहा है। परेल इंजन में एयर पावर ब्रेक सिस्टम हैं। जो दुर्घटनों को कम करने में मदद करता है। इससे पहले किए गए ट्रायल में वेक्यूम ब्रेक वाले इंजन के साथ हुए हैं। हालांकि पैनोरमिक कोच की सभी बोगियों में एयर पावर ब्रेकिंग सिस्टम दिया है। ऐसे में परेल इंजन के साथ इन कोच के ट्रायल किए जा रहे हैं। वहीं, अब तक आरसीएफ कपूरथला से कुल 25 पैनोरमिक कोच कालका भेजे जा चुके हैं। इसमें से 14 बोगियों का ट्रायल बीते वर्ष किया जा चुका है। जबकि अन्य बोगियों का ट्रायल अब किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के अनुसार 30 कोच तैयार किए जाने हैं। अन्य पांच कोच आगामी दिनों में कालका पहुंच जाएंगे। पैनोरमिक विस्ताडोम कोच मेें विंडो में शीशे बड़े होने के साथ ही छत तक हैं, जिससे यात्री मनोरम पहाड़ियों की खुबसूरती का लोग ओर करीब से लुत्फ उठा सकेंगे। इसके साथ लगेज के लिए भी अलग से जगह बोगी में दी गई है। वहीं, दरवाजे पर ही डिस्पले बोर्ड भी लगाया गया है। एसी कोच साउंड प्रूफ हैं। 360 डिग्री पर घूमने वाली चेयर लगाई गई है। इससे ट्रेन में सफर करने वाले पर्यटकों को ओर आनंद आएगा।


रेलवे की विजिलेंस टीम ने की स्टेशनों की जांच
कालका-शिमला ट्रैक पर रेलवे की विजिलेंस टीम ने स्टेशनों पर चल रहे कार्यों की जांच की। इस दौरान स्टेशन पर तैनात अधिकारियों से पूछताछ भी की गई। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता की रिपोर्ट भी तैयार की गई है। ये रिपोर्ट मंत्रालय के उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। स्पेशल ट्रेन के माध्यम से टीम कालका से शिमला तक गई। दस्तावेजों व अन्य चीजों की जांच के बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन


कालका से धर्मपुर के बीच हुआ ट्रायल
धर्मपुर (सोलन)। पैनोरमिक विस्ताडोम कोच का कालका से धर्मपुर के बीच ट्रायल किया गया। स्पेशल ट्रायल ट्रेन 4:30 बजे कालका से धर्मपुर आई थी। करीब 6:00 बजे टे्रन वापस कालका चली गई। करीब डेढ़ घंटा तक धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर बोगियों को आगे-पीछे कर जांचा गया। इसी के साथ एयर पावर ब्रेक सिस्टम को भी चढ़ाई में चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका-शिमला ट्रैक पर पैनोरमिक कोच की नई आई बोगियों को जांचा जा रहा है। आगामी दिनों में इसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को दी जानी है। इसके बाद ही ट्रेन को सुचारु रूप से चलाने का निर्णय लिया जाएगा।
-नवीन कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यक प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed