{"_id":"67fb9b6f7b6ff12ebb0c357d","slug":"transplanting-of-tomatoes-and-capsicum-has-started-solan-news-c-176-1-ssml1040-141626-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: टमाटर और शिमला मिर्च की रोपाई का काम शुरू
विज्ञापन
माैसम साफ होते ही खेतों में जुटे किसान,धूप खिलने से मौसम फिर हुआ गर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला भर में हुई बारिश से फसलों को संजीवनी मिली है। बारिश के बाद रविवार को मौसम साफ होते ही किसान-बागवान अपनी फसलों की देखरेख में जुट गए हैं। किसानों ने टमाटर और शिमला की रोपाई के लिए बुआई कार्य भी शुरू कर दिया है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की कटाई की जा रही है। किसानों का कहना है कि इससे पहले बारिश न होने के कारण फसलें सूख रही थी। इस बीच बारिश उनकी फसलों के लिए संजीवनी साबित हुई है। बारिश से खेत में अच्छी नमी हो गई है, अब बुआई कार्य भी शुरू हो गया है। वहीं अब मौसम भी गर्म होना शुरू हो गया है। इसके अलावा जिला सोलन और सिरमौर के किसानों ने टमाटर की बिछेती पनीरी डालने का कार्य शुरू कर दिया है। यह टमाटर मई और जून माह में लगाए जाएंगे। कृषि विभाग ने भी इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसमें किसानों को हिदायत दी है कि विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त टमाटर के बीज की खरीद करें। इसके अलावा निजी दुकानों से बीज खरीद पर इसका बिल जरूर लें। उपनिदेशक कृषि विभाग सोलन देवराज कश्यप ने बताया कि अच्छी बारिश के बाद अब किसान टमाटर, शिमला मिर्च की रोपाई कार्य कर सकते है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में बारिश से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी है। इन दिनों इस क्षेत्र में गेहूं कटाई का कार्य किया जा रहा है।