फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   traffic system in baddi suggestions given to improve

Solan News: बद्दी में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए दिए सुझाव

Sat, 24 Aug 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
रोड सेफ्टी क्लब ने एसपी के साथ बैठक कर उठाए कई मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। रोड सेफ्टी एवं अवेयरनैस क्लब बद्दी ने शनिवार को शहर के विभिन्न मुद्दों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसपी सभागार में एक बैठक का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पुलिस अधीक्षक बद्दी इल्मा अफरोज ने शिरकत की। क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा व सचिव सतीश कुमार ढूंढवा ने एसपी को बताया कि साईं रोड बद्दी जाम का गढ़ बन चुका है और यहां पर व्हाइट लाइन की अनुपालना नहीं हो पा रही है। सड़क के दोनों ओर रेहड़ी फड़ी का कब्जा है। न तो नगर परिषद और न ही प्रशासन इस ओर ध्यान देता है। महिला विंग की संयोजक डिंपल परमार ने कहा कि एनएच बद्दी नालागढ़ पर निजी बस चालकों की स्पीड बेतहाशा होती है और आगे निकलने की होड़ में कई दोपहिया चालक इनकी चपेट में आ चुके हैं। बस स्टैंड बद्दी से साई रोड बद्दी को वर्धमान चौक तक सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक बड़े, कॉमर्शियल वाहनों, ट्रकों के लिए बंद कर देना चाहिए।

लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सचिव अनिल मलिक ने कहा कि दावत चौक से होकर सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले रोड को और बस स्टैंड से दावत चौक रोड को वन वे किया जा सकता है। आर्य समाज के अध्यक्ष कुलवीर सिंह आर्य ने कहा कि हाउसिंग काॅलोनियों में बसों , ट्रकों का आवागमन बंद होना चाहिए। ट्रक यूनियन बद्दी से दावत चौक होकर इंडस्ट्रियल एरिया जाने वाले ट्रकों को गैस प्लांट चौक से प्रवेश कराना चाहिए।
विज्ञापन


क्लब के उपाध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि टोल बैरियर बद्दी से आउट होने के लिए सिर्फ एक रास्ता है। इस लेन से हरियाणा से वाहन आते हैं तो जाम लग जाता है। टोल कंपनी की व्यवस्था का नतीजा बद्दी को भुगतना पड़ रहा है। इससे सुबह व शाम को भारी जाम का सामना करना पड़ता है। बैठक में हरिओम योगा सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. श्रीकांत शर्मा, सतीश जैन, हर्ष आर्य, चंदन ठाकुर, कालिदास शर्मा, अरविंद भारद्वाज, सत्या प्रकाश, सूर्याकांत, सुनील कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
हर मुट्दे पर होगा काम : एसपी
समस्याएं व सुझाव सुनने के बाद एसपी बद्दी ने कहा कि रोड सेफ्टी की ओर से दिए गए ज्ञापन के बाद हर मुद्दे पर सिलसिलेवार काम होगा। हम हर 15 दिनों में एक दूसरे के साथ बैठकर निरंतर शहर को व्यवस्थित बनाने की दिशा में सामूहिक तौर पर काम करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed