{"_id":"64ae90f1c60d6223bf0df918","slug":"traffic-stopped-on-balad-bridge-due-to-increasing-land-erosion-solan-news-c-176-1-ssml1040-3356-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भूमि कटाव बढ़ने से बालद पुल पर यातायात किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भूमि कटाव बढ़ने से बालद पुल पर यातायात किया बंद
Wed, 12 Jul 2023 05:09 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 12 Jul 2023 05:09 PM IST
विज्ञापन
बराेटीवाल में बालद खड्ड पर बने नए पुल की नींव के साथ खिसकती जमीन। संवाद
अभी दो दिन तक इस पुल को सभी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
पुराने पुल के बंद किए गए चार गेट खुलने से आई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। बालद नदी पर हाल में शुरू किए नए पुल के साथ का कुछ हिस्सा धंसने से इस पुल को अभी दो दिन के लिए और बंद रखा जाएगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का झाड़माजरी और बरोटीवाला से यातायात संपर्क पूरी तरह से कट गया है। एक दिन पहले इस पुल को छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए खोला था। अब लोग बद्दी बेरियर के साथ लगते पुल से ही आवाजाही कर सकेंगे।
दो दिन पूर्व बालद खड्ड पर बने पुराने पुल की फाउंडेशन बहने के बाद इसे बंद कर दिया था। लोक निर्माण विभाग पानी से पड़े गड्ढे पर बजरी डाल रहे थे। लेकिन यह कार्य सिरे नहीं चढ़ा और मिट्टी बह गई। स्थानीय प्रशासन ने इस पुल को छोटे वाहन के लिए मंगलवार को खोला था। लेकिन अब फाउंडेशन के साथ ज्यादा भूमि कटाव लगने से इसे दो दिन के लिए बंद कर दिया है।
उधर, लोनिवि के सहायक अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि नगे पुल की नींव के साथ कुछ मिट्टी बहने के कारण इसे दो दिन के लिए बंद कर दिया है। जैसे ही इसके आसपास बजरी डाल दी जाएगी। इसे चालू कर दिया जाएगा।