फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Trade union leaders and industrialists raise questions against management in ESCI hospital Kathha Baddi

सुविधा समागम में कामगार नेताओं और उद्योगपतियों ने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के सुविधा समागम में अस्पताल की कार्य प्रणाली पर कामगार नेता व उद्योगपतियों ने जमकर रोष जताया। उद्योगपतियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर अस्पताल प्रशासन का यही हाल रहा तो वह मजबूर हो कर उद्योगों की ओर से दिए जाने वाले अंशदान बंद कर देंगे। वहीं कामगार नेताओं ने कहा कि अगर अस्पताल में चिकित्सक नहीं है तो अल्ट्रा साउंड व एक्सरे को निजी अस्पताल के साथ टाईअप किया जाए जिससे कामगारों को भटकना न पड़े।
निगम के काठा स्थित अस्पताल में आयोजित सुविधा समागम में बिरला टैक्सटाईल उद्योग के प्रंबधक आरके शर्मा, दीपक स्पिनिंग मिल के एचके तिवारी, वर्धमान से तरूण आरोड़ा, विनसम कंपनी से रविंद्र रोहिला ने कहा कि कामगारों को समय पर उपचार नहीं मिलता । एक कामगार को उपचार के लिए कई कई दिन लग जाते है।
विज्ञापन

कभी चिकित्सक नहीं मिलता तो कभी दवाई नहीं मिलती है। भारतीय मजदूर संघ के उद्योग प्रभारी मेला राम चंदेल, देवब्रत यादव, राजू भारद्वाज, एटक के सतीश शर्मा, इंटक के शयाम ठाकुर, इंटक युथ के प्रदेश अध्यक्ष जसविंद्र चौहान ने कहा कि एक्सरे व अल्ट्रा साउंड के लिए एक रेडियोलोजिस्ट मात्र एक घंटे के लिए दो बजे के बाद आता है तब तक लोग भूखे प्यासे बैठे रहते है। अस्पताल में गद्दे फटे हुए है। चिल्ड्रन वार्ड में बच्चों के बैड के साथ कोई भी साईड में कोई व्यवस्था नहीं है। लिफ्ट खराब है। सीसीटीवी बंद पड़े है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला राम चंदेल ने कहा कि दो करोड़ रुपये प्रति माह इस अस्पताल में व्यय होता है। लेकिन यहां पर सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। अगर यही हाल रहा तो भविष्य में सुविधा समागम में नहीं आएंगे। इससे पूर्व सभी उद्योगपति व कामगार नेताओं ने क्षेत्रीय प्रंबधक संजीव कुमार व चिकित्सालय अधीक्षक सुनील दत्त शर्मा के साथ अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान पाया कि लोग लाइन में खड़े थे और दवाई का काउंटर बंद पड़ा था।
क्षेत्रीय निदेशक संजीव कुमार ने कहा कि वह अस्पातल में कमियों को लेकर निगम के मूुख्यालय के पत्र लिखेंगे और जल्द ही सभी समस्याओं को हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed