{"_id":"61c76e7a98480d1f863e848f","slug":"tourists-thronged-to-kasauli-on-chrismas-solan-news-sml394624988","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली में उमड़ी सैलानियों की भीड़, होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली में उमड़ी सैलानियों की भीड़, होटलों में सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (सोलन)। क्रिसमस पर पर्यटन क्षेत्र कसौली में दिन भर पर्यटकों की भीड़ रही। कसौली मार्केट में सैलानी चहलकदमी करते दिखाई दिए। कसौली के ऐतिहासिक चर्च के बाहर लोगों की काफी भीड़ रही। कसौली में काफी दिनों के बाद ऐसी भीड़ देखने को मिली।
ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चर्च के पादरी अशोक ने पूजा-अर्चना कर लोगों को जानकारियां दीं। इस दौरान सोलन के विधायक कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
क्रिसमस पर स्थानीय और बाहरी लोगों ने प्रार्थना की। क्रिसमस के लिए चर्च को दुल्हन की तरह सजाया था। कसौली में क्रिसमस पर बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटकों की खूब आवाजाही रही। दोपहर बाद पर्यटकों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
कसौली के कारोबारियों ने भी खूब चांदी कूटी। पर्यटकों ने बताया कि कसौली में महंगाई है लेकिन गर्म कपड़ों की खब खरीदारी की। पुलिस थाना प्रभारी कसौली संजय कुमार ने कहा कि हिमाचल में पर्यटकों का स्वागत है लेकिन नियमों की अवहेलना पर नजर रखी गई। बाहरी राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले आने से हिमाचल में एहतियात बरत रहे हैं। नियमों का उल्लघंन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।
पुलिस ने काटे चालान
क्रिसमस पर जिला पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। बिना मास्क घूमने वालों के पुलिस ने चालान काटे। कसौली में पर्यटकों को मास्क लगाने की हिदायत पुलिस देती रही।
इन क्षेत्रों में खूब हुई मस्ती
पर्यटन स्थल के ऐतिहासिक मंकी प्वाइंट के संकट मोचन मंदिर, तिब्तियन मार्केट, हेरिटेज मार्केट, न्यू मार्केट और सनसेट प्वाइंट पर पर्यटकों ने खूब मस्ती की। हाईवे समेत पर्यटन क्षेत्र कसौली के सभी होटल पूरी तरह से पैक रहे।