{"_id":"69c8345576f4db69ce0bdc78","slug":"tourists-throng-parwanoo-vehicles-crawl-on-nh-solan-news-c-176-1-ssml1041-166020-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: परवाणू में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, एनएच पर रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: परवाणू में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, एनएच पर रेंगते रहे वाहन
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
परवाणू प्रवेश द्वार पर ट्रैफिक में फंसे वाहन। संवाद
Link Copied
टोल प्लाजा पर लगीं लंबी कतारें, कसौली के होटलों में 70 फीसदी तक पहुंची बुकिंग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। शनिवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर जबरदस्त ट्रैफिक का दबाव देखने को मिला। वीकेंड शुरू होते ही मैदानी इलाकों से भारी संख्या में पर्यटक हिमाचल की ओर निकल पड़े, जिसके चलते हिमाचल के प्रवेश द्वार परवाणू में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। शनिवार दोपहर तक परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों की आवाजाही इतनी अधिक रही कि पर्यटकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि टोल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, लेकिन भारी भीड़ के कारण प्रत्येक वाहन को टोल पार करने में औसतन 8 से 10 मिनट का समय लगा। जाम की स्थिति को टालने के लिए पुलिस जवानों और टोल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और यातायात को सुचारू बनाने के लिए मशक्कत करते दिखे। पर्यटन नगरी कसौली में भी पर्यटकों की खासी चहल-पहल दर्ज की गई। कसौली के माल रोड और मुख्य बाजार में सैलानी मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। वीकेंड पर कसौली के होटल 60 से 70 फीसदी तक बुक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।