फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Tourists season cominh back on track in Kasauli

पर्यटन स्थल कसौली छह महीने बाद सैलानियों से फिर गुलजार

Sun, 20 Sep 2020 06:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कसौली पर्यटन स्थल छह महीने के बाद सैलानियों से फिर गुलजार नजर आया। कसौली अब पर्यटकों के लिए पूरी तरह खोल दिया गया है। इसके बाद कसौली पर्यटन स्थल में पर्यटक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। पर्यटकों के आने से स्थानीय कारोबारियों में भी खुशी की लहर है। बाहरी राज्यों से पर्यटकों का आना लगातार जारी है जिससे रौनक बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

छावनी परिषद कसौली के चेक पोस्ट प्रभारी हरदविंद्र सिह ने कहा कि जब से हिमाचल सरकार ने प्रदेश की सभी सीमाओं को खोला है, कसौली में पिछले चार दिन से एक हजार वाहन पहुंच चुके हैं। वीकेंड पर कसौली में सुबह से शाम तक लगभग चार सौ वाहन पहुंचते हैं। हेरिटेज मार्केट के मशहूर तनु हलवाई, तिब्बतियन मार्केट में फस्ट फूड का कारोबार करने वाली वर्तिका ने कहा कि छह महीने बाद कसौली में रौनक लौटी है। होटलों में ऑनलाइन बुकिंग के साथ मौके पर बुकिंग सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

फिर से जिंदगी पटरी पर लौटने लगी है। पर्यटकों के बिना कसौली के कारोबारियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट कर कहा कि छावनी क्षेत्र के कारोबारी पर्यटकों के आने से खुश हैं। अधिकतर पर्यटक ट्राईसीटी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका-शिमला हाईवे पर कसौली चौक से कसौली बाजार तक बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से जाम लगने लगा है। हालांकि, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कारोबारियों में बेहतर कारोबार की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed