{"_id":"69ea66efcf0017b6f70e7065","slug":"tonight-at-830-pm-in-ward-7-of-the-city-there-will-be-a-blackout-and-sirens-will-also-sound-solan-news-c-176-1-ssml1040-167892-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के वार्ड-7 में आज रात 8:30 बजे \n\nहोगा ब्लैक आउट, सायरन भी बजेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के वार्ड-7 में आज रात 8:30 बजे होगा ब्लैक आउट, सायरन भी बजेगा
विज्ञापन
एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉकड्रिल की जाएगी आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन में आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 24 अप्रैल को एयर रेड एवं बमबारी परिदृश्य पर आधारित एक मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। गृह रक्षा 11वीं वाहिनी सोलन के आदेशक संतोष शर्मा ने कहा कि यह मॉकड्रिल 24 अप्रैल को रात 8:30 बजे से ठोडो मैदान सोलन से सटे वार्ड नंबर-7 में आयोजित की जाएगी। मॉकड्रिल के दौरान इस वार्ड में नियंत्रित ब्लैक आउट भी किया जाएगा। आदेशक ने कहा कि मॉकड्रिल के दौरान जवाहर पार्क में स्थित अलार्म को भी बजाया जाएगा ताकि सभी को सतर्क किया जा सके। कहा कि एयर रेड और बमबारी परिदृश्य पर आधारित मॉकड्रिल का आयोजन केंद्रीय गृह मंत्रालय और प्रदेश के निदेशक अग्निशमन सेवाएं की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालना में किया जा रहा है। संतोष शर्मा ने लोगों से आग्रह किया है कि मॉकड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार के भ्रम अथवा घबराहट की स्थिति में न रहें क्योंकि यह एक पूर्व नियोजित अभ्यास है और इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन तैयारियों को परखना एवं सुदृढ़ बनाना है। आदेशक गृह रक्षा ने लोगों से अपील की है कि इस अवधि में जिला प्रशासन का सहयोग करें ताकि वास्तविक आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता पहुंचाई जा सके।