{"_id":"662a51f6e95fb205790aa491","slug":"told-the-chief-secretary-in-bbn-condition-of-roads-loss-of-scrap-policy-solan-news-c-176-1-ssml1040-120330-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मुख्य सचिव को बताई बीबीएन में \n\nसड़कों की दशा, स्क्रैप पॉलिसी का घाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मुख्य सचिव को बताई बीबीएन में सड़कों की दशा, स्क्रैप पॉलिसी का घाटा
Thu, 25 Apr 2024 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने की मुख्य सचिव के साथ बैठक
मेडिकल डिवाइस पार्क का निरीक्षण करने पहुंचे थे सीएम नालागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के नालागढ़ के मेडिकल डिवाइस पार्क दौरे के दौरान बैठक हुई। नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में नालागढ़ इंडस्ट्री एसोसिएशन के सदस्य भी हिमाचल प्रदेश के मेडिकल डिवाइस पार्क नालागढ़ पहुंचे। सडक़, बुनियादी ढांचे, पावर टैरिफ में बढ़ोतरी, क्षतिग्रस्त पुल, स्क्रैप पॉलिसी आदि के कारण बीबीएन इंडस्ट्रीज को होने वाली असुविधा को एसोसिएशन ने मुख्य सचिव के सामने रखा।
महासचिव ने मुख्य सचिव को पिछले कुछ लिखित पत्र दिए और उनसे उद्योगों के हित में शीघ्र पहल करने का अनुरोध किया। उन्होंने सबसे पहले दभोटा भरतगढ़ के धंसने वाले खंभों का मुद्दा उठाया। पिछले एक साल से पुल की मरम्मत नहीं हुई है और महादेव पुल का एक और पिलर हाल ही में डैमेज हो गया है। जिससे विभिन्न स्थानों का संपर्क टूट गया है। आचार संहिता के कारण असुविधा हो रही है। नई औद्योगिक इकाइयों को एनओसी नहीं मिल रही है और मौजूदा इकाइयों का नवीनीकरण नहीं किया जा रहा है। बॉयलर इंस्पेक्टर से पहल करने का अनुरोध किया गया है। कहा कि इंस्पेक्टर शिमला की बजाए बीबीएन में बैठें। अधिकांश बॉयलर बीबीएन में स्थापित हैं। नवीनीकरण की अनुमति प्राप्त करने के लिए शिमला जाना पड़ता है, जो काफी दूर है। उद्योगों के लिए ट्रांसपेरेंट स्क्रैप नीति का गठन बेहद जरूरी है। एनआईए के महासचिव ने बिजली के सामान में अत्यधिक वृद्धि, उद्योगों को होने वाली असुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध किया।
इस मौके पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सौम्य दत्त, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, डॉ. गौरव सक्सेना, सुरेंद्र कपूर, डॉ. विजय कुमार, अनूप कुमार, राजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।