फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Toilets could not be built after fourlane on the highway

Solan News: हाईवे पर फोरलेन बनने के बाद नहीं बन पाए शौचालय

Sun, 26 Feb 2023 05:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
एनएचएआई को पंचायतों की ओर से लिखा जाएगा पत्र
विज्ञापन

कारोबारियों और लोगों को खुले में शौच करने के लिए होना पड़ रहा मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पांच पर धर्मपुर समेत कई जगहों में पर लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। इससे जहां स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही हैं, वहीं गंदगी का आलम भी बना हुआ है। इससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है, लेकिन पंचायतों की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा हैै। हालांकि धर्मपुर पंचायत की ओर से बस स्टैंड के पास शौचालय का निर्माण किया गया है, लेकिन व्यापारियों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। क्योंकि यह शौचालय बाजार से काफी दूर है। इससे कारोबारियों को खुले में ही शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

गौर रहे कि कालका-शिमला फोरलेन निर्माण के कारण बाजार में बने शौचालय इसकी जद में आ गए थे, जिन्हें तोड़ दिया गया था। इसके बाद शौचालयों का निर्माण नहीं हो पाया। परवाणू से सोलन तक इसी प्रकार से शौचालय तोड़ने के बाद नहीं बने हैं। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतें आती हैं। फोरलेन हाईवे बनने से पहले धर्मपुर, सुक्की जोहडी और पड़ाव पर शौचालय की सुविधा थी, लेकिन फोरलेन बनने के बाद से शौचालय की सुविधा से वंचित होना पड़ा है। धर्मपुर पंचायत की प्रधान बीना गुप्ता और उपप्रधान अजय गर्चा ने बताया कि धर्मपुर बाजार, पड़ाव और सुक्की जोहड़ी में स्थानीय कारोबारियों और लोगों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। इसके चलते लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को मजबूरन हाईवे के किनारे शौच करनी पड़ रही है। पंचायत की ओर से दोबारा एनएचएआई को पत्र लिखकर धर्मपुर पंचायत में तीन स्थानों पर हाईवे के किनारे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed