फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   to kill by hitting a Scorpio arrested from Manali

Solan News: धर्मशाला - कुल्लू के ध्यानार्थ स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर हत्या करने वाले मनाली से गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2024 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 20 Apr 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
टक्कर मारने के बाद पीजीआई में तोड़ा था व्यक्ति ने दम
विज्ञापन

आरोपियों को रविवार को अदालत में किया जाएगा पेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में स्कॉर्पियो से बाइक सवार को टक्कर मारकर हत्या के आरोप में तीन लोगों को पुलिस ने मनाली से गिरफ्तार कर लिया है। अब तीनों को रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार बगलेहड़ पंचायत के शेरांवाली गांव के सुखविंद्र सिंह बाइक पर सवार होकर 11 अप्रैल को तड़के 03:30 बजे गांव की ओर आ रहा था। सुखविंद्र सिंह के साथ उसका साथी इसी गांव का सुनील कुमार उर्फ शीलू, बघेरी का हनी व पंजेहरा के कपिल भी उसके बाइक पर सवार थे। गांव से कुछ दूरी पहले रिया पुलिया के समीप स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से आई और बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर बैठे चारों युवक बाइक समेत पुलिया के नीचे गिर गए। स्कॉर्पियो जोघों का परमजीत सिंह ऊर्फ रिक्की चला रहा था। जोघों का परमजीत सिंह मृतक सुखविंद्र के सगे मामा का बेटा है।
विज्ञापन

सुखविंद्र सिंह की हालत नाजुक होने पर उसे पीजीआई भर्ती कराया गया। जहां पर 13 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। मामला दर्ज होते ही परमजीत सिंह व उसके दोनों साथी फरार हो गए। पहले वह राजस्थान के जयपुर पहुंचे। वहां पर उन्होंने पुलिस को चकमा देने के लिए अपने फोन कुछ समय के लिए खोले जिस पर पुलिस ने दो टीमें जयपुर भेंजी। लेकिन फोन खोलने के बाद वापस बंद कर दिए और बस से पहले दिल्ली आए और उसके बाद दिल्ली से मनाली पहुंचे। पुलिस को इसकी भनक लग गई और आरोपियों को मनाली से गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि परमजीत सिंह, अभी और सूरज को मनाली से गिरफ्तार कर नालागढ़ लाया गया है। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed