{"_id":"63178d7a840ff6460f6bd9da","slug":"tipper-fell-into-ditch-driver-dies-solan-news-sml4208330143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क से टिप्पर पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क से टिप्पर पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
सोलन। पर्यटन स्थल कसौली के नाहरी संपर्क मार्ग पर देर रात एक टिपर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई है। हादसा सोमवार देर रात पेश आया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार अमर सिंह निवासी गांव छटयान कसौली ने पुलिस को बयान दिया है कि सोमवार देर रात नाहरी लिंक रोड पर गाड़ी गिरने की आवाज आई। वहां पहुंचने पर पाया कि एक टिपर ढांक से नीचे पलटा हुआ था।
चालक कुलदीप कुमार इसमें गंभीर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसे स्थानीय लोगों की सहायता से धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।