फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thrilling matches played on the sixth night of the Ner Premier League

Solan News: भटोली, रोनी-11 और नेर-ए ने जीते मैच

Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नेर प्रीमियर लीग में छठी रात में खेले गए रोमांचक मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। तहसील रामशहर के नेर गांव में नेर प्रीमियर लीग सीजन-2 नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। प्रतियोगिता की छठी रात पूर्व जिला परिषद सदस्य राहुल शर्मा मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। भटोली ने नेर-बी को हराया, जबकि बरोटा ने साई पर जीत दर्ज की। रोनी-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साई की टीम 72 रन ही बना सकी और रोनी-11 ने मुकाबला अपने नाम किया। कप्तान रोनी ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

दूसरे चरण में भी मैच रोमांचक रहे। नेर-ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए धोनी की टीम केवल 25 रन ही बना सकी। इस तरह नेर-ए ने एकतरफा जीत हासिल की। भटोली ने साई को हराया, जिसमें कप्तान प्रवेश ने 38 और अमन ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर राहुल शर्मा ने खिलाड़ियों और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 3100 रुपये की राशि भेंट की। इस अवसर पर प्रधान रामशहर रवींद्र मोहन शर्मा, हेमराज ठाकुर, कृष्ण चंद्र, बलवंत ठाकुर और प्रेम शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed