फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three years later, accused arrested from Uttar Pradesh in online fraud case

Solan News: ऑनलाइन ठगी मामले में तीन साल बाद उत्तर प्रदेश से पकड़ा आरोपी

Sat, 18 Jan 2025 12:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 18 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सोलन। तीन साल पहले शहर के एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी इसी साल जुलाई में गिरफ्तार एक आरोपी विनय जयसवाल की निशानदेही पर की गई है। पुलिस आरोपी सचिन निवासी गांव एतमादपुर डाकघर सेदपुर तहसील एवं जिला बुलंदशहर उतर प्रदेश को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच में पाया कि आरोपी विनय जायसवाल एवं सचिन बैंक लोन/बीमा राशि के नाम पर लोगों से धाखाधड़ी करते थे। आरोपियों ने शिकायतकर्ता अमरलाल से इनके प्राइवेट बीमा कंपनियों में फंसे पैसों को दिलाने के एवज में इनसे करीब 4 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपी विनय जायसवाल व सचिन ने शिकायतकर्ता से ठगी राशि को अपने-2 बैंक खातों में ट्रांसफर करवाया था। पुलिस आरोपियों के बैंक खातों का विश्लेषण भी कर रही है। 3 मार्च 2024 को अमर लाल शर्मा निवासी कथेड़ बाईपास सोलन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 13 जुलाई 2022 को इसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया, जिसने अपना नाम दीपक शर्मा बताया और पूछा कि क्या उसकी धनराशि प्राइवेट बीमा कंपनियों में फंसी है। उन्होंने बताया कि उनकी करीब 4 लाख रुपये की राशि विभिन्न बीमा कंपनियों में फंसी हुई है। 14 जुलाई 2022 को इसी व्यक्ति ने इसे मोबाइल से फोन किया और कहा कि उसके जो पैसे विभिन्न बीमा कंपनियों में फंसे हैं वह उसे वापस दिलाएगा। इसके लिए बैंक अकाउंट में कुछ राशि जमा करवानी होगी। इस पर उन्होंने कई बार अलग-2 तिथियों में अलग-2 अकाउंट में पैसे जमा करवा दिए। काफी समय बीत जाने के बाद पैसा वापस न मिलने पर इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ का रही है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकाॅर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed