{"_id":"61b3900eef825f501826ad1c","slug":"three-students-in-nalagarh-college-found-corona-positive-solan-news-sml3929411184","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिग्री कॉलेज नालागढ़ के तीन विद्यार्थी कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिग्री कॉलेज नालागढ़ के तीन विद्यार्थी कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नालागढ़ (सोलन)। डिग्री कॉलेज नालागढ़ में तीन विद्यार्थी कोरोना संक्रमित आए हैं। सुरक्षा के लिए दो दिन के लिए कॉलेज बंद कर दिया है। विद्यार्थियों के संपर्क में आने वाले अन्य छात्रों को भी होम आइसोलेट किया गया है। कॉलेज के सभी विद्यार्थियों के सैंपल सोमवार को लिए जाएंगे। संक्रमित तीनों विद्यार्थी ऊना में कोरोना जांच के दौरान पॉजिटिव आए हैं।
जानकारी के अनुसार बीटन कॉलेज ऊना में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में नालागढ़ कॉलेज के पांच लड़के-दो लड़कियां भाग लेने पहुंचे। इसके बाद सभी के रैपिड एंटीजन टेस्ट से सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसकी सूचना नालागढ़ कॉलेज को दी गई। सूचना के बाद शुक्रवार से दो दिन के लिए कॉलेज बंद कर दिया गया। कॉलेज में सैनिटाइजेशन और अन्य सभी औपचारिकताओं के बाद खोला जाएगा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि एहतियातन के तौर पर कॉलेज को बंद करवा दिया है। तीन संक्रमित बच्चों के संपर्क में आए विद्यार्थियों को आइसोलेट कर दिया है। सोमवार को सभी बच्चों के कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। नालागढ़ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पवन सलारिया ने बताया कि कोरोना नियमों के तहत ही विद्यार्थियों को भेजा गया था लेकिन तीन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।