फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three rooms in Billanwali Labana and two-storey building in Dogranwala School dedicated to the students.

Solan News: बिल्लांवाली लबाना में तीन कमरे व डोगरांवाला स्कूल में दो मंजिला भवन छात्रों को समर्पित

Wed, 21 Jan 2026 12:36 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three rooms in Billanwali Labana and two-storey building in Dogranwala School dedicated to the students.
विधायक ने सीआरएस के तहत नए भवनों का किया लोकापर्णबिलांवाली लबाना में तीन व डोगरांवाला में द
दून के विधायक रामकुमार ने किया शुभारंभ, एक करोड़ रुपये हुए खर्च
विज्ञापन

बच्चों के लिए आधुनिक कक्षाएं, सीएसआर सहयोग से हुआ निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार चौधरी ने मंगलवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिल्लांवाली लबाना और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोगरावालां के नए भवनों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बिल्लांवाली लबाना में 30 लाख रुपये की लागत से बने तीन नए कमरे और डोगरावालां में 70 लाख रुपये की लागत से निर्मित दो मंजिला स्कूल भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि डोगरावालां विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण स्थानीय लोगों ने इसे अपग्रेड करने की मांग की थी, जिसे गंभीरता से लिया गया है। भविष्य में आवश्यकतानुसार इस विद्यालय को और अपग्रेड किया जाएगा। ये दोनों भवन पीएंडजी और राउंड टेबल संस्था के सहयोग से सीएसआर के माध्यम से निर्मित किए गए हैं। उनके कार्यकाल में अब तक लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सरकारी विद्यालयों में आधुनिक भवन, कक्षाएं और अन्य सुविधाएं बन चुकी हैं। विधायक ने बच्चों और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज को सही दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। इसी उद्देश्य से पंचायत और विद्यालय स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर राउंड टेबल इंडिया एरिया के चेयरमैन रितिक चौहान, चंडीगढ़ क्षेत्र के चेयरमैन आशीष मित्तल, परिमल शर्मा, निशांत दीदवानी, नवजोत कौर, भटोली पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छर पाल कौशल, उप प्रधान बिल्लू खान, पूर्व उप प्रधान दीवान चंद, वार्ड पंच दिलबाग सिंह, रामगोपाल, सुरेंद्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed