फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three hours of rain in Solan brought down the mercury to 7.5 degrees

Solan News: सोलन में तीन घंटे की बारिश से 7.5 डिग्री तक लुढ़का पारा

Mon, 05 May 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सोलन शहर व आसपास के क्षेत्रों में तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी है। सोमवार को जहां सुबह ही आसमान में बादल छा गए। वहीं दोपहर बाद करीब 1:30 बजे बारिश का क्रम शुरू हो गया और करीब 4:30 बजे तक जारी रहा। इससे मई माह में भी लोगों को सर्दियों का एहसास हो गया। कार्यालयों में हीटर जलाकर लोगों को बैठना पड़ा। सोमवार दोपहर बाद हुई बारिश ने फिर से मौसम को ठंडा कर दिया। इस दौरान करीब 6.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जबकि दिन के तापमान में करीब 7.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। जहां रविवार को दिन का तापमान 30.5 डिग्री था, वह सोमवार को हुई बारिश से 23 डिग्री रह गया। गौर रहे कि बीते तीन दिनों से सोलन व आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह बारिश हो रही है। इससे किसान बागवानों के लिए मई माह में भी राहत बरस रही है। हालांकि अभी आगामी दो दिनों तक फिर से बारिश के आसार हैं। इससे टमाटर, शिमला मिर्च, बीन, बैंगन, खीरा समेत अन्य नकदी फसलों को संजीवनी मिलेगी। फसलों को पर्याप्त पानी मिलने से वह अच्छी ग्रोथ करेगी। उधर, नौणी विवि के मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। एक दो दिनों तक बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि सोमवार को भी शहर व आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed