फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three arrested with 13.32 grams of chitta in two separate cases

Solan News: दो अलग-अलग मामलों में 13.32 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 15 May 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
बद्दी पुलिस ने रडियाली की हिमुडा कॉलोनी और अंदरोला क्षेत्र में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने नालागढ़ क्षेत्र में दो विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 13.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। इन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहले मामले में बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल एक्स टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नालागढ़ के रडियाली गांव स्थित हिमुडा कॉलोनी में एक किराये के कमरे पर छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरे से 6.24 ग्राम चिट्टा, एक डिजिटल तराजू और 1,950 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से गोविंद शर्मा निवासी वार्ड-4 नालागढ़ और जसप्रीत सिंह निवासी वार्ड-2 नालागढ़ को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस चौकी जोघों के तहत सामने आया है। पुलिस टीम ने अंदरोला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपनी जेब से एक पाउच सड़क पर फेंक दिया था। जांच करने पर उसमें से 7.08 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपी के पास से 7,220 रुपये की नकदी भी मिली। आरोपी की पहचान हरमिंद्र सिंह निवासी अंदरोला के रूप में हुई है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना नालागढ़ में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और किसे बेचने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed