Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thousands of people ran in BBN to give the message of unity

Solan News: एकता का संदेश देने बीबीएन में दौड़े हजारों लोग

Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पटेल जयंती पर किया रन फॉर यूनिटी का आयोजन, संकल्प लेकर ली देश सेवा की शपथ
विज्ञापन

दौड़ में दित्य पहला, हिमांत ने दूसरा और अंश रहे तीसरे स्थान पर

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर बद्दी पुलिस विभाग ने राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और फिटनेस का संदेश देने के लिए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह दौड़ बीबीएन क्षेत्र के सभी पांच थानों बद्दी, बरोटीवाला, मानपुरा, नालागढ़ और रामशहर में एक साथ आयोजित हुई, जिसमें छात्रों, पुलिस अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने जोश और उत्साह के साथ हजारों की संख्या में भाग लिया। एसपी कार्यालय बद्दी की ओर से आयोजित दौड़ में माउंटेन वैली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दसमें दित्य प्रथम, हिमांत द्वितीय और अंश यादव तृतीय स्थान पर रहे। थाना बरोटीवाला में कालू झंडा यूनिवर्सिटी के छात्रों ने युवा शक्ति का प्रदर्शन किया, जबकि थाना बद्दी में बद्दी यूनिवर्सिटी के पुरुष और महिला वर्ग के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। थाना मानपुरा में जीएसएसएस मानपुरा के छात्रों ने तो वहीं थाना नालागढ़ में गांव राजपुरा से सल्लेवाल तक आयोजित दौड़ में 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। थाना रामशहर में कुल 46 प्रतिभागियों ने दौड़ में भाग लिया, जहां विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीओ नालागढ़ भीष्म ठाकुर ने की। इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में साउथ एशिया गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता संदीप सैणी मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। एसपी कार्यालय बद्दी में इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय जागरूकता और सामुदायिक जिम्मेदारी की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने ईमानदारी, देशभक्ति और समाज सेवा की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। बद्दी पुलिस की यह पहल बताती है कि सुरक्षा के साथ-साथ वह सामाजिक एकता और जागरूकता बढ़ाने के लिए भी प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed