फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thodo Maidan of District Headquarters slipped from the hands of the Corporation

Solan News: जिला मुख्यालय का ठोडो मैदान निगम के हाथ से फिसला

Thu, 05 Sep 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 05 Sep 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Thodo Maidan of District Headquarters slipped from the hands of the Corporation
उपायुक्त सोलन से ठोडो ग्राउंड मामले को लेकर मिलते भाजपा पार्षद। संवाद
खेल विभाग को देने की तैयारी में सरकार
विज्ञापन


खेल विभाग को निदेशालय ने भेजा पत्र, पूछी उनकी राय

अब निगम पदाधिकारियों व अधिकारियों के हाथ-पांव फूले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय का एकमात्र मैदान अब नगर निगम के हाथों से फिसलता नजर आ रहा है। सरकार ने इस मैदान को खेल विभाग को सौंपने की तैयारी कर ली है। खेल निदेशालय से जिला खेल विभाग को इसे लेकर पत्र आ चुका है, जिसमें इस मैदान को लेने के लिए विभाग का पक्ष मांगा गया है। वहीं पत्र आने के बाद विभाग के अधिकारियों ने इसे लेकर औपचारिकताएं पूरी करनी भी शुरू कर दी हैं। दूसरी और जब इसकी भनक नगर निगम के पदाधिकारियों को लगी तो उनके हाथ पांव फूल गए हैं। क्योंकि शहर में निगम की आय का जरिया ठोडो मैदान भी है। मामले में वीरवार को कुछ पार्षद उपायुक्त से भी मिले और इस मैदान को सरकार को न सौंपने की मांग उठाई।
उधर, इस बारे में नगर निगम की आयुक्त एकता काप्टा ने कहा कि उनके पास अभी तक इस तरह कोई पत्र नहीं आया है। यदि आता है तो विभाग के साथ मिलकर इसका हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट
सरकार के नाम है मैदान
ठोडो मैदान हिमाचल प्रदेश सरकार के नाम है। सूत्रों की माने तो वर्ष 1971 में सरकार ने तत्कालीन नगर परिषद को यह मैदान देखरेख के लिए सौंपा था। वहीं अब नगर निगम इसमें सालभर होने वाले कार्यक्रमों से पैसा वसूलता है। हर साल निगम को मैदान से करीब 30 से 40 लाख की आय हो जाती है। ऐसे में अगर यह मैदान निगम के हाथों से जाता है तो उनकी आय का जरिया खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
ठोडो मैदान पर चल रहा है विवाद
बीते कुछ समय से ठोडो मैदान पर विवाद चल रहा है। यहां पर एक आयोजन को लेकर नगर निगम और उक्त आयोजकों के बीच विवाद हो गया था। निगम ने तय दरों से कई गुना अधिक किराया उक्त आयोजकों से मांग लिया था। इसके लिए हाउस में भी प्रस्ताव पास करवा दिया था। इसके बाद मामला सरकार के पास चला गया। वहीं अब सरकार ने इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए इस मैदान को खेल विभाग को सौंप दिया है।


इनसेट
निदेशालय से आया है पत्र
खेल निदेशालय से पत्र भेजकर ठोडो मैदान को खेल विभाग को सौंपने के लिए पक्ष मांगा गया है। मैदान को लेने के लिए विभाग तैयार है। मौजूदा समय में शहर में खिलाड़ियों के लिए विभाग के पास अपना कोई मैदान नहीं है। एक मैदान कंडाघाट में है, जो अधूरा है। ऐसे में विभाग के तहत यदि यह मैदान आ जाता है तो खिलाड़ियों को काफी फायदा होगा।
सविंद्र कैथ, जिला खेल अधिकारी सोलन

उपायुक्त सोलन से ठोडो ग्राउंड मामले को लेकर मिलते भाजपा पार्षद। संवाद

उपायुक्त सोलन से ठोडो ग्राउंड मामले को लेकर मिलते भाजपा पार्षद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed