फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Thodo Maidan danced to the songs of Honey Negi

Solan News: हनी नेगी के गानों पर झूमा ठोडो मैदान

Thu, 12 Jun 2025 06:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक ने बांधा समां
विज्ञापन

पहाड़ी कलाकारों के नाम रही ग्रीष्मोत्सव की पांचवीं संध्या
बच्चों के रैंप वॉक से लूटी वाहवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोड़ो मैदान में आयोजित 19वें ग्रीष्मोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में संगीत और फैशन का जबरदस्त संगम देखने को मिला। मशहूर पहाड़ी गायक हनी नेगी ने अपने लोकप्रिय गीत ठकरेनिये, प्यारी संजना और मेरी बेगमा से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी रजनीश किमटा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि बघाट बैंक सोलन के चेयरमैन अरुण शर्मा ने विशिष्ट अतिथि रहे। दोनों अतिथियों ने हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हिम फ्रेंड्स क्लब के प्रयासों की सराहना की। सांस्कृतिक संध्या की खास बात रही 3 से 10 वर्ष के 60 बच्चों की रंग-बिरंगी रैंपवॉक की। इसमें नन्हे-मुन्नों ने पारंपरिक और आधुनिक परिधानों में मंच पर आत्मविश्वास के साथ चलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। क्लब के अध्यक्ष विशाल वर्मा और महासचिव अनिल चौहान ने कहा कि आने वाले दिनों में सोलनवासियों को और भी धमाकेदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed