{"_id":"60db229d8ebc3ebc7b56ae7e","slug":"thieves-entered-shiv-tandav-cave-and-vishwakarma-temple-solan-news-sml375170888","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव तांडव गुफा और विश्वकर्मा मंदिर में घुसे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव तांडव गुफा और विश्वकर्मा मंदिर में घुसे चोर
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। कोठी ग्राम पंचायत में सोमवार रात को चोरों ने विश्वकर्मा मंदिर का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। लेकिन इसके बाद प्राचीन शिव तांडव गुफा में चोरी करने में नाकाम रहे। रात के अंधरे में चोरों को आता देख परिसर में तैनात सेवादार अचानक जाग उठे। चोर एक रात में ही क्षेत्र के कई मंदिरों को निशाना बनाना चाहते थे। इसमें सबसे प्रमुख निशाना प्रसिद्ध शिव तांडव गुफा का दानपात्र और अन्य कीमती सामान था।
विश्वकर्मा मंदिर का ताला तोड़कर जब चोर शिव गुफा परिसर में प्रवेश कर गए तो वहां पर सेवादार को देख दो युवक वहां अंधेरे का फायदा उठाकर झाड़ियों में भाग गए। पुलिस मंगलवार को मौके पर पहुंची और वहां से सुबूत एकत्रित किए। थाना प्रभारी अंकुश डोगरा ने कहा कि शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है और भविष्य में ऐसी वारदातों को रोकने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ाया है।