{"_id":"6293bd1636a3c7141853cbaf","slug":"thieft-case-solan-news-sml410462262","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढांग निहली में सिंचाई योजना के पंप हाउस में दूसरी बार लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढांग निहली में सिंचाई योजना के पंप हाउस में दूसरी बार लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। ढांग निहली पंचायत की चार दशक पुरानी भौंर घट्टी उठाऊ सिंचाई योजना के पंप हाउस में एक सप्ताह के दौरान दूसरी बार चोरी हो गई है। बिजली का कीमती सामान चोरी कर लिया गया है।
ढांग निहली पंचायत में वर्ष 1980 में सिरसा और चिकनी नदी के बीच बांध बनाकर पानी उठाया गया है। इससे ढांग निहली पंचायत की 2,500 बीघा जमीन पर सिंचाई की सुविधा मिलती है। यह पंप हाउस गांव के साथ लगते जंगल में है। यहां पर न तो कोई चौकीदार है और न ही यहां पर कोई चहारदीवारी है। एकांत में होने से चोर इसे अपना निशाना बना रहे हैं। पहले छह लाख का सामान और अब पांच लाख का सामान चोरी हुआ है। पुलिस को सूचना देने के बाद भी यहां पर कोई जांच करने नहीं आया। रविवार को जब दूसरी बार चोरी हुई तो पुलिस टीम मौके पर आई।
वर्तमान में किसान धान की बिजाई के लिए खेत तैयार करने में जुटे हैं। पंप हाउस में दूसरी बार चोरी हो गई है। इससे अब सिंचाई योजना ठप हो गई है। कमेटी के प्रधान सिकंदर सिंह, मास्टर सदाराम, अवतार सिंह व ठेकेदार कुलदीप सिंह ने पुलिस और जल शक्ति विभाग को चोरी की वारदात की सूचना दी। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस जांच कर रही है।