फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There will be no difficulty in getting an eye check-up at the regional hospital.

Solan News: शिमला-जामली बस सेवा बहाल करें

Wed, 24 Jun 2026 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
There will be no difficulty in getting an eye check-up at the regional hospital.
गांव में एचआरटीसी सेवाएं बहाल करने के लेेकर विधायक संजय अवस्थी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्राम पं
भूमती पंचायत के लोगों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। भूमती पंचायत के उपप्रधान विनय शर्मा के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने शिमला-जामली एचआरटीसी बस सेवा बहाल करने को लेकर विधायक संजय अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने बताया कि इस बस सेवा के बंद होने से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आम जनता को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके कारण क्षेत्र के लोगों को दैनिक कार्यों के लिए वैकल्पिक एवं महंगे परिवहन साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने अवस्थी से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शिमला-जामली बस सेवा को शीघ्र पुनः संचालित करवाने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। विधायक ने अधिकारियों से इस विषय पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही गांव प्लास्टा में पेयजल समस्या और युवाओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने जैसे मुद्दों पर भी विधायक संजय अवस्थी ने समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर विकास समिति के प्रधान एवं भूमती वार्ड से पंचायत सदस्य जयचंद शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण शर्मा, अशोक शर्मा, परमानंद, धनीराम, जयदेव, हेतराम, रघुनाथ, दीनानाथ, ओम प्रकाश शास्त्री, राहुल, धीरज, अकुल, अनुज, ध्रुव, करण, सिद्धार्थ, कुशल व जीवन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed