फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There will be art and color festivals in schools across the district, the department has issued orders

Solan News: जिलेभर के स्कूलों में होंगे कला व रंग उत्सव, विभाग ने जारी किए आदेश

Fri, 08 Aug 2025 05:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 05:12 PM IST
विज्ञापन
30 अगस्त से पहले आयोजित होगी खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

नौवीं से 12वीं में कला और पहली से आठवीं कक्षा के लिए होगा रंगोत्सव का आयोजन
विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए विभाग दे रहा मंच
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर के प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कला और रंगोत्सव आयोजित होंगे। इसके लिए विभाग ने सरकारी और निजी स्कूलों को आदेश जारी कर दिए हैं। कला और रंगोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूलों को खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 30 अगस्त से पहले आयोजित करवानी होगी। इसके बाद जिला स्तरीय के लिए चयनित बच्चे सितंबर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताओं को करवाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना हैं। शिक्षा विभाग की ओर से पहली से आठवीं कक्षा तक के लिए रंगोत्सव करवाया जाएगा। इसमें भी विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं पैनल में रखी गई हैं। इसके लिए स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। इसी के साथ नौवीं से 12वीं कक्षा के लिए कला उत्सव होगा। कला उत्सव में विद्यार्थी विभिन्न कला को मंच पर दिखा सकेंगे। यह कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की पहल से करवाया जाता है। इससे पहले प्रतियोगिता को 14 अगस्त से पहले करवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन स्कूलों में छुट्टियां होने के कारण समयावधि में बदलाव किए गए। 12 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में अब इसके बाद ही स्कूलों में प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू होगी। इसके बाद जिला समेत अन्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का चयन होगा।


ये प्रतियोगिताएं होंगी
कला उत्सव में विद्यार्थी वोकल म्यूजिक सोलो व ग्रुप, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सोलो स्टिंग, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक सोलो व ग्रुप, डांस सोलो व ग्रुप, थियेटर ग्रुप, विजुअल आर्ट सोलो और ग्रुप, ट्रेडिशनल स्टोरी टेलिंग ग्रुप समेत अन्य प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन



जिले के सरकारी व निजी स्कूलों में कला और रंगोत्सव आयोजित होंगे। इसके लिए 30 अगस्त से पहले खंड स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद सितंबर में जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी। विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। स्कूलों को विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 12 अगस्त तक स्कूलों में छुट्टियां है। इसके बाद खंड स्तर की प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. राजेंद्र वर्मा,उपनिदेशक, क्वालिटी कंट्रोल व प्रोजेक्ट ऑफिसर, शिक्षा विभाग, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed