फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   There is no water left for drinking in city houses, people are ordering tankers

Solan News: शहर के घरों में पीने के लिए नहीं बचा पानी, लोग मंगवा रहे टैंकर

Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 30 Jun 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
कई जगहों में छह तो कहीं नौ दिन बाद भी सप्लाई नहीं
विज्ञापन

शहर में दो योजनाओं से आया मात्र 44 लाख लीटर पानी
गाद के चलते अश्वनी पेयजल योजना से नहीं हो रही लिफ्टिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पानी की सप्लाई न होने से रोजमर्रा कार्यों के लिए तो दूर अब घरों में पीने तक का पानी नहीं बच रहा है। लोग अधिक पैसे में टैंकर मंगवाकर पानी भर रहे हैं और गुजारा कर रहे हैं। शहर में हालात यह है कि कई जगहों में छह और कहीं तो नौ दिन बाद भी पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। आगामी दिनों में भी यही हाल रहा तो लोगों को और परेशानी से जूझना पड़ेगा। रविवार को सुबह तक नगर निगम के पास 44 लाख लीटर पानी मुख्य भंडारण टैंकों में पहुंच पाया है। सप्लाई के साथ-साथ कुछ ही क्षेत्रों में निगम ने पानी का आवंटन किया। लेकिन लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाया।
वहीं जल शक्ति विभाग के अनुसार शिमला में हो रही बारिश के कारण अश्वनी और गिरि पेयजल योजना का पानी काफी मटमैला आ रहा है। सोलन में बारिश न होने के कारण पानी का लेवल भी कम हुआ है। साथ ही पानी साफ नहीं हो पा रहा है। अश्वनी योजना को भी बंद करना पड़ रहा है। हालांकि परकुलेशन वाल के सहारे गिरि योजना से पानी लिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन पानी काफी कम मात्रा में लिफ्ट हो पा रहा है। इससे शहर में पानी पर्याप्त नहीं दिया जा रहा है। लेकिन नगर निगम जल संकट के बीच टैंकरों की व्यवस्था करने में भी नाकाम साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन भी पानी के मामले में कोई हस्तक्षेप नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इनसेट
लोगों ने लगाया आरोप
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में अव्यवस्था के चलते पेयजल आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है। पानी आबंटन में भेदभाव हो रहा छह से आठ दिन बाद भी पानी नसीब नहीं हो रहा। घरों में पीने का पानी नहीं है। शौचालय में साफ सफाई न होने और गंदगी फैलने से शहर में भयंकर बीमारियां फैल सकती हैं। स्थानीय लोग पेयजल समस्या को लेकर नगर निगम से कई बार आग्रह कर रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं निकल रहा है। मेहमान सोलन आने से इंकार करने लगे हैं। इससे अति शर्मनाक और शहर की सुंदर छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
गिरि पेयजल योजना में गाद की समस्या आ रही है। इसी के साथ अश्वनी योजना को बंद रखना पड़ रहा है। गिरि योजना से पानी लिफ्ट किया जा रहा है। विभागीय टीम व्यवस्था बनाने पर लगी हुई है।
-ई. आशीष राणा
अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed