फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The weather will remain clear, with the sky staying bright for the next five days.

Solan News: मौसम का मिजाज अगले पांच दिन साफ रहेगा आसमान

Sun, 25 Oct 2026 12:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 25 Oct 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
किसानों और बागवानों के लिए कृषि-सलाह की जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में आने वाले दिनों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। ऐसे में किसानों और बागवानों को खेतों और बागों से जुड़े जरूरी कार्य समय पर पूरा करने का अवसर मिलेगा।

विभाग ने किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार करने की सलाह दी है। बुवाई से पहले खेत में गोबर की खाद या अच्छी तरह सड़ी हुई कंपोस्ट मिलानी चाहिए। इससे मिट्टी की उर्वरता, जल धारण क्षमता और जैविक गुणों में सुधार होता है। जिन किसानों की पत्तागोभी और फूलगोभी की पौध 20 से 25 दिन की हो चुकी है, वे पौध की रोपाई मेड़ों पर करें।
विज्ञापन


इसके अलावा, मौसम साफ रहने पर बागवान सेब के पेड़ों के तनों पर जमीन से दो से तीन फीट की ऊंचाई तक चूने का लेप लगाएं। इसके लिए 100 लीटर पानी में 30 किलोग्राम चूना, 500 ग्राम कॉपर सल्फेट और 500 मिलीलीटर अलसी का तेल अच्छी तरह मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेब के पेड़ों को कीटों के प्रकोप से बचाने के लिए तनों पर जमीन से करीब 30 से 45 सेंटीमीटर की ऊंचाई पर पीले चिपचिपे बैंड भी लगाएं। इससे कीटों को पेड़ों के ऊपरी हिस्से तक पहुंचने से रोकने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed