{"_id":"590c68f34f1c1b0b394430a9","slug":"the-truck-operator-meet-with-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के दरबार पहुंचा बागा ट्रक ऑपरेटरों का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दरबार पहुंचा बागा ट्रक ऑपरेटरों का मामला
सोलन, ब्यूरो
Updated Sat, 06 May 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
बागा सीमेंट उद्योग से जुड़े ट्रक ऑपरेटरों का बकाया भाड़े का मामला मुख्यमंत्री के दरबार पहुंच गया है।
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागा सीमेंट उद्योग से जुड़े ट्रक ऑपरेटरों का बकाया भाड़े का मामला मुख्यमंत्री के दरबार पहुंच गया है। सीएम वीरभद्र सिंह के अर्की के दौरे के दौरान ट्रक ऑपरेटरों ने उनसे मुलाकात कर कंपनी के पास फंसे उनके बकाया भाड़े की अदायगी करवाने की मांग की। जेपी सीमेंट बागा के ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व युवा अध्यक्ष एवं सेवादल समन्वयक संजय ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि जेपी कंपनी ने ट्रांसपोर्टरों के मालभाड़े का करीब 40 लाख रुपये कंपनी के पास बकाया है। ट्रक ऑपरेटर 45 दिन से कंपनी से बकाया राशि अदा करने की मांग कर रही है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। बताया कि 45 दिन से ट्रक भी खड़े हैं जिससे ट्रांसपोर्ट आर्थिक नुकसान झेलने को मजबूर हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ऑपरेटरों की मांगों को सुना और कहा कि उन्होंने कंपनी प्रबंधकों से बातचीत की है तथा इस मसले को जल्द सुलझाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
उपमंडल के बागा सीमेंट उद्योग ट्रक ऑपरेटरों के माल भाड़े की अदायगी के मुद्दे का हिमाचल शिक्षा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन प्रो अमर चंद पाल ने समर्थन किया है। प्रो. पाल और प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के संजय ठाकुर ने ऑपरेटरों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि ट्रक ऑपरेटरों के लंबित माल भाड़े की अदायगी शीघ्र की जानी चाहिए। पिछले काफी समय से ट्रक ऑपरेटरों को माल भाड़ा नहीं मिलने से उनके समक्ष परिवारों के पालन पोषण और फाइनेंसरों की किस्तें अदा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
महंगाई के दौर में ट्रक ऑपरेटर अपने काम का पैसा समय पर न मिलने के चलते तंगहाल में हैं। ऑपरेटरों का मुद्दा शीघ्र ही प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा तथा सरकार से दखल की मांग की जाएगी। ट्रक ऑपरेटरों की मांगों का वह पुरजोर समर्थन करते हैं तथा उनके इस संघर्ष में ऑपरेटरों के साथ खड़े हैं।