{"_id":"58230ee94f1c1b067fb39737","slug":"the-student-of-dagshai-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"डगशाई स्कूल के राहुल और नेहा दौड़े सबसे तेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डगशाई स्कूल के राहुल और नेहा दौड़े सबसे तेज
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 09 Nov 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगशाई में एनुअल स्पोर्ट्स मीट में छात्र वर्ग की 1500 मीटर की रेस में 10वीं कक्षा के राकेश ने पहला स्थान प्राप्त किया।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डगशाई में एनुअल स्पोर्ट्स मीट में छात्र वर्ग की 1500 मीटर की रेस में 10वीं कक्षा के राकेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। जमा दो कक्षा का साहिल द्वितीय और जमा एक कक्षा का शिवम तृतीय स्थान पर रहा। 800 मीटर की रेस में 10वीं कक्षा का रोहित प्रथम, द्वितीय स्थान पर रवि और तृतीय स्थान पर अनुज रहा।
विज्ञापन
400 मीटर की दौड़ में 10 वीं कक्षा का ऋतिक प्रथम, नौंवी का एकराज द्वितीय और जमा कक्षा का राहुल तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर की दौड़ में जमा एक कक्षा का राहुल अव्वल रहा। 10वीं कक्षा का अनुज द्वितीय, नौंवीं कक्षा का एकराज तीसरे स्थान पर रहा। रिले रेस में मंदागिनी हाउस की टीम प्रथम रही। द्वितीय स्थान पर विध्यांचल सदन की टीम और तीसरे स्थान पर अल्कनंदा सदन की टीम रही। लांग जंप में जमा दो कक्षा के राहुल ने सबसे ऊंची छलांग लगाई। हाई जंप में जमा कक्षा का साहिल प्रथम, 10वीं कक्षा का रोहित दूसरे और जमा एक कक्षा का भास्करण तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
डिस्कश थ्रो में जमा एक कक्षा का छात्र बादल प्रथम रहा। जमा दो कक्षा का साहिल दूसरे और जमा दो कक्षा का राहुल तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट स्पर्धा में जमा दो कक्षा का राहुल प्रथम, जमा दो कक्षा का ही राकेश द्वितीय और जमा एक कक्षा का अरुण तीसरे स्थान पर रहा। छात्राओं के 800 मीटर रेस में 10वीं की नेहा ने सबसे तेज दौड़ लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। जमा दो कक्षा की सलोनी ने द्वितीय, 10वीं की प्रतिभा ने तीसरा स्थान हासिल किया। गर्ल्स कैटागिरी की 400 मीटर रेस में नौंवी की पूनम प्रथम, 10वीं की आरती द्वितीय, जमा दो कक्षा की तनुजा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
100 मीटर की दौड़ में 10वीं कक्षा की नेहा प्रथम, मुस्कान द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। रिले रेस में मदांकिनी हाउस की टीम प्रथम, हिमाचलया हाउस दूसरे और अल्कनंदा हाउस की टीम तीसरे पायदान पर रही। लांगजंप स्पर्धा में नौंवीं कक्षा की प्रतिभा प्रथम, 10वीं कक्षा की नेहा दूसरे और 10वीं कक्षा की साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। म्यूजिकल चेयर के सीनियर वर्ग में निधि प्रथम, सिमरन द्वितीय और तनुजा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर म्यूजिकल रेस में हिना प्रथम, दिपाली द्वितीय और रिया तीसरे स्थान पर रही। बैलून रेस में दिपाली प्रथम, अंकिता द्वितीय और मेहुल तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य दिव्या ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डीपीई हेमचंद शर्मा एनुअल स्पोर्ट्स मीट स्पर्धा के ओवरआल इंचार्ज थे। उन्होंने पूरी लग्न के साथ प्रतियोगिता का आयोजन किया।