फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of Shri Krishna-Sudama was narrated in Nalagarh

Solan News: नालागढ़ में सुनाया श्रीकृष्ण-सुदामा का प्रसंग

Mon, 05 May 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के वार्ड नंबर-सात स्थित श्री परशुराम मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा संपन्न हो गई। व्यासपीठ आचार्य आशुतोष सांख्यान ने पिछले छह दिनों तक विभिन्न प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को निहाल किया। सातवें दिन सोमवार को पूर्णाहुति के बाद श्रीकृष्ण-सुदामा का प्रसंग सुनाया। भगवान कृष्ण को जब सूचना मिली कि उनके द्वार पर उनका बाल सखा सुदामा आया है तो वे नंगे पांव दौड़ पड़े और सुदामा को आदरपूर्वक महल में लेकर आए। हालांकि सुदामा ने उनसे कुछ नहीं मांगा किंतु भगवान ने बिना मांगे ही सुदामा की सारी गरीबी दूर कर दी। दोपहर 1:00 बजे के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों में प्रसाद ग्रहण किया। आज की कथा में प्रधान राजेश शर्मा बब्बू, पूर्व परिषद अध्यक्ष रीना शर्मा, पूर्व पार्षद नीरू मेहता, सरोज शर्मा, प्रेम पंडित, राज पंडित, गुरविंदर मेहता, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, मयंक शर्मा, नरदीप शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed