फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of Prahlad narrated in Shrimad Bhagwat Katha

Solan News: श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया प्रहलाद का प्रसंग

Tue, 13 May 2025 07:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। हिमाचल नर हरि सेवा समिति सोलन की ओर से मुरारी मार्केट सोलन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चौथे दिन आचार्य कमलकांत शर्मा ने बालक प्रहलाद का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि बालक प्रहलाद अपने पिता की इच्छा के विरुद्ध भगवान विष्णु की भक्ति करता था। इसके कारण हिरण्यकश्यप ने उसे मारने की कई कोशिशें कीं, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद हर बार बच जाता था। अंततः भगवान विष्णु ने नरसिंह अवतार में हिरण्यकश्यप का वध किया और प्रहलाद की रक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि आप भगवान को सबकुछ मान लेते हो तो आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। कहा कि अगर किसी को अपना मानना है तो वह भगवान है, जबकि आज के दौर में हम इंसान के पीछे भाग रहे हैं। उसके बाद उन्होंने नरक और उसमें किस पास को करने से कौन सी यातनाएं दी जाती है, इसके प्रसंग भी विस्तार से बताए। उन्होंने कहा कि पाप और पुण्य दोनों का हिसाब भगवान के पास होता है और उसी के अनुसार हमें दंड भी मिलता है। मंगलवार को कथा दोपहर 1:00 बजे से शुरू होगी इस दौरान समिति के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed