फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The story of Lord Vamana and King Bali is narrated in the Srimad Bhagwat Katha.

Solan News: श्रीमद्भागवत कथा में वामन भगवान और राजा बलि की कथा सुनाई

Tue, 19 May 2026 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
The story of Lord Vamana and King Bali is narrated in the Srimad Bhagwat Katha.
रख रामसिंह में कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु स्रोत: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। रखराम सिंह कॉलोनी के श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन व्यासपीठ आचार्य अविनाश सांख्यान ने भगवान के अवतारों का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया, जिसमें 14 प्रकार के रत्न प्रकट हुए। इसके बाद वामन भगवान और राजा बलि की कथा सुनाई गई। उन्होंने बताया कि राजा बलि अत्यंत दानी था और इंद्र का सिंहासन खतरे में था। अतः भगवान ने वामन अवतार लेकर राजा बलि से तीन पग भूमि मांगी और केवल अढ़ाई पग में पूरी धरती को नापा। तीसरा पग राजा बलि के सिर पर रखा और उन्हें पाताल लोक भेज दिया।आचार्य ने श्री राम के संक्षिप्त प्रसंग के बाद कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। बताया कि जब कंस के पाप बढ़ गए, तो देवताओं ने भगवान से प्रार्थना की। भगवान ने देवकी के गर्भ में अवतार लेने का निर्णय लिया। कंस ने देवकी के छह बच्चों को मार डाला, लेकिन सातवें गर्भ को माया ने संकर्षण विधि से रोहिणी के गर्भ में प्रतिस्थापित किया। आठवें गर्भ में भगवान स्वयं देवकी के गर्भ में आए। इस अवसर पर भजनों का गायन हुआ और भक्तों ने आनंदित होकर नृत्य किया। कथा का आयोजन 16 मई से 22 मई तक जारी रहेगा, जिसमें पूर्णाहुति के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed