{"_id":"66168433355d78a56801bd4f","slug":"the-shortage-of-radiologists-was-eliminated-by-training-mos-solan-news-c-176-1-ssml1042-119436-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एमओ को प्रशिक्षित कर रेडियोलॉजिस्ट की कमी को किया दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एमओ को प्रशिक्षित कर रेडियोलॉजिस्ट की कमी को किया दूर
Wed, 10 Apr 2024 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सिविल अस्पताल नालागढ़ में अल्ट्रासाउंड की सुविधा हुई शुरू
दो वर्ष से अस्पताल में नहीं है रेडियोलॉजिस्ट, आती थी दिक्कतें
मेडिकल आफिसर को स्वास्थ्य विभाग ने किया है प्रशिक्षित
एचआर धीमान
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के सिविल अस्पताल में लंबे समय के बाद अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल आफिसर को अल्ट्रासाउंड के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। इसके लिए छह माह की ट्रेनिंग दी गई। इसके बाद अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी को मेडिकल आफिसर के माध्यम से दूर किया गया किया है। इसका सीधा फायदा अस्पताल आने वाले मरीजों को मिला है। मेडिकल ऑफिसर प्रतिदिन अपने काम के साथ-साथ दो घंटे रोगियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा देंगे।
इससे पहले लोगों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते थे। लेकिन अब सरकारी अस्पताल में मरीजों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को भी अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल सकेगी। नालागढ़ अस्पताल में पिछले दो सालों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को हो रही थी। मजबूरी में मरीजों को निजी लैब का रुख करना पड़ता था।
कुछ माह पहले स्वास्थ्य विभाग ने एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती भी की थी। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट ने कार्यभार नहीं संभाला। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे ने मेडिकल ऑफिसर को प्रशिक्षित करने में भलाई समझी। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण लेकर अब कार्य शुरू कर दिया है। उधर, नालागढ़ की बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी को देखते हुए अस्पताल के मेडिकल आफिसर डॉ. योगेश को छह माह का प्रशिक्षण दिलवाया है। अब डॉ. योगेश प्रतिदिन दो घंटे के लिए अल्ट्रासाउंड भी करेंगे। इससे गर्भवती महिलाओं को अब निजी क्लीनिक के चक्कर नहीं कटाने पड़ेंगे। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि नालागढ़ में एमओ ने अल्ट्रासाउंड करने शुरू कर दिए हैं। अब मरीजों व गर्भवती महिलाओं को दिक्कत नही झेलनी पड़ेगी। लोग अब अस्पताल में ही अल्ट्रासाउंड करवा सकते हैं। संवाद