फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The second rehearsal for the Panchayat elections in Kunihar was completed, and the ARO was told the details of nomination and scrutiny.

Solan News: कुनिहार में पंचायत चुनाव को लेकर दूसरी रिहर्सल पूरी, एआरओ को बताई नामांकन और स्क्रूटनी की बारीकियां

Wed, 06 May 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The second rehearsal for the Panchayat elections in Kunihar was completed, and the ARO was told the details of nomination and scrutiny.
विकास खंड कार्यालय कुनिहार में आयोजित पंचायत चुनाव की दूसरी रिहर्सल में मौजूद अ​धिकारी। संवाद
बीडीसी के लिए तहसील और जिला परिषद के लिए एसडीएम दफ्तर में करना होगा नामांकन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विकास खंड कार्यालय कुनिहार के सभागार में मंगलवार को सहायक निर्वाचन अधिकारियों (एआरओ) के लिए दूसरी रिहर्सल का आयोजन किया गया। बीडीओ तन्मय कंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को नामांकन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को नामांकन पत्र भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जांच और निर्धारित प्रपत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बीडीओ ने विशेष रूप से स्क्रूटनी (नामांकन पत्रों की जांच) के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर दिया। इसके अलावा, उम्मीदवारों के प्रस्तावकों से जुड़े नियमों और सुरक्षा राशि जमा करने की प्रक्रिया को भी स्पष्ट किया गया, ताकि भविष्य में कोई विवाद न हो। प्रशासन ने नामांकन के लिए स्थान और अधिकारियों का निर्धारण कर दिया है। प्रधान, उप प्रधान व वार्ड सदस्य के लिए उम्मीदवार अपनी संबंधित पंचायत कार्यालयों में नामांकन दाखिल करेंगे। इसके अलावा बीडीसी सदस्य तहसील कार्यालय में तहसीलदार के समक्ष पर्चा भरेंगे। वहीं जिला परिषद के उम्मीदवारों को एसडीएम कार्यालय में अपना नामांकन जमा करना होगा।

निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
बैठक के बाद सभी अधिकारियों को आवश्यक चुनावी सामग्री वितरित कर उनके निर्धारित कार्यस्थलों के लिए रवाना कर दिया गया। बीडीओ तन्मय कंवर ने कहा कि प्रशासन निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर एआरओ सहित खंड विकास कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed