{"_id":"57acaa5a4f1c1b2c45ee4ef9","slug":"the-roof-of-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरकी निर्माणाधीन भवन की छत दरकी, बाल-बाल बचे मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरकी निर्माणाधीन भवन की छत दरकी, बाल-बाल बचे मजदूर
ब्यूरो, सोलन
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
सोलन के देहूंघाट में एक निर्माणाधीन भवन की छत दीवार सहित दरक गई है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुक-रुक हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोलन के देहूंघाट में एक निर्माणाधीन भवन की छत दीवार सहित दरक गई है। सुबह हादसे के वक्त वहां कुछ मजदूर भी काम कर रहे थे। लेकिन वह हादसे में बाल-बाल बचे। उधर डुमैहर मार्ग भारी बारिश के कारण पुलाहडा गांव के पास पहाड़ी गिरने से ब्लॉक हो गया। विद्यार्थियों और सरकारी कर्मियों को रास्ता पैदल पार करना पड़ा। यही नहीं रोगियों को पीठ पर लादकर रास्ता पार करवाना पड़ा।
विज्ञापन
सरकारी और निजी बसें भी सुबह से मार्ग बंद होने के कारण अपने गंतव्य तक देरी से पहुंची। स्कूल बस भी डुमेहर नहीं जा सकी। इस कारण डुमेहर, पपलोटा, सोन, कोट और बड़ेहन के विद्यार्थी पैदल ही स्कूल देरी से पहुंचे। सोलन और शिमला कार्यरत कर्मचारी तथा मुसाफिरों को इस बंद के कारण परेशान होना पड़ा। हालांकि लोक निर्माण विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से ही अवरुद्ध हुए मार्ग को खोलने का कार्य शुरू कर दिया। सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेंद्र ठाकुर ने बातचीत में बताया कि मार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन