फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The problem of dilapidated roads and dilapidated tanks was raised at the Samadhan Camp in Baddi.

Solan News: बद्दी में समाधान शिविर में गूंजी खस्ताहाल सड़कों और जर्जर टंकियों की समस्या

Sat, 07 Mar 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The problem of dilapidated roads and dilapidated tanks was raised at the Samadhan Camp in Baddi.
बद्दी  के वार्ड पांच स्थित सामुदायिक भवन में सामाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए निगम के संयुक्
नगर निगम ने वार्ड 4, 5 और 7 के लिए लगाया शिविर, संयुक्त आयुक्त ने मौके पर सुनीं शिकायतें
विज्ञापन

शिविर में लोगों की कई समस्याओं का मौके पर किया निपटारा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम की ओर से वार्ड चार,पांच और सात में समाधान शिविर आयोजित किया गया। संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर की अध्यक्षता में लगे इस शिविर में लोगों की कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। वार्ड पांच के सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में पूर्व वार्ड पार्षद मोहन लाल ने वार्ड में सड़क की खस्ता हालत की समस्या उठाई। वार्ड की पेवर ब्लॉक वाली सड़क के कई हिस्सों में टाइलें उखड़ गई हैं। इससे वाहन चलाने और पैदल चलने में लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड की स्ट्रीट लाइटें एक साथ बंद व चालू नहीं होती, जिससे कई स्थानों पर शाम के समय अंधेरा छा जाता है। इसके अलावा महिलाओं ने बताया कि वार्ड में कचरा जगह-जगह बिखरा है और दो पानी की टंकियां जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी गिर सकती हैं। लोगों ने इन टंकियों को डिस्मेंटल करने की मांग भी रखी। संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर ने बताया कि सड़क की खराब हालत को सुधारने का कार्य किया जाएगा। स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर करने के लिए पैनल लगाया जाएगा, जिससे बिजली आसानी से बंद व चालू होगी। जर्जर टंकियों को डिस्मेंटल करने के लिए एसडीएम बद्दी को पत्र लिखा जाएगा। कचरे को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम स्वयं कार्यक्रम चलाता है। सोमवार से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं सभी वार्डों में जाकर लोगों को कचरा प्रबंधन और सफाई के प्रति जागरूक करेंगी। इस मौके पर निगम की सहायक अभियंता योगेश्वर नेगी, सफाई सुपरवाइजर रंजना देवी और महेंद्र सिंह सहित तीनों वार्डों के दो दर्जन लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed