{"_id":"6a11f874864b3adcf102e2c8","slug":"the-private-bus-did-not-ply-on-the-route-for-two-months-the-rto-issued-a-challan-of-11-thousand-rupees-to-the-operator-solan-news-c-176-1-ssml1044-169991-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: दो माह से रूट पर नहीं गई निजी बस, संचालक का आरटीओ ने किया 11 हजार का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: दो माह से रूट पर नहीं गई निजी बस, संचालक का आरटीओ ने किया 11 हजार का चालान
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित हुए समाचार की कटिंग
नालागढ़ से मित्तियां रूट पर बस सुविधा न मिलने के चलते ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही थी दिक्कत
इससे पहले भी आरटीओ ने 10 हजार का किया था चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ से मित्तियां रूट पर एक निजी बस संचालक की मनमानी के कारण दो माह से एक निजी रूट पर नहीं गई है। इस रूट पर बीते दिन सरकारी बस भी खराब हो गई और निजी बस न आने से लोगों को निजी वाहन करके अपने गांव पहुंचना पड़ा। अमर उजाला ने इस समाचार को प्रकाशित किया था। उसके बाद परिवहन विभाग हरकत में आया और निजी बस के संचालकों को 11 हजार का जुर्माना किया। नालागढ़ से मित्तियां गांव के लिए यह बस शाम के समय 7:15 बजे चलती है और दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे वापस रवाना होती है। इस बस में नालागढ़ के उद्योगों व सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले लोग भी सफर करते हैं, लेकिन इस बस के न आने से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि अगर यह बस घाटे में चल रही है तो संचालक बस परमिट को जमा कराए, जिससे अन्य बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार मिल सके, लेकिन निजी बस संचालक इस रूट पर बस न चला कर इसके आड़ में अन्य रूट पर चलाता रहता है। पहले भी यह बस संचालक ने कुछ समय के लिए बंद कर दी थी उस दौरान भी लोगों की शिकायत पर आरटीओ ने दस हजार का जुर्माना किया था। अब दूसरी बार जुर्माना लगाया गया है। मित्तियां निवासी जगन्नाथ धीमान, नानक चंद चंदेल, भाग सिंह चंदेल और कुलदीप ने बताया कि बस संचालक का बहाना है कि इस रूट पर सवारियां नहीं मिलती। अगर सवारियां नहीं मिलती तो उसे अपना परमिट सरेंडर कर देना चाहिए, ताकि किसी और को दिया जा सकें। इस रूट पर अभी केवल निगम की ही दो ही बसे चलती है। एक दोपहर 12:00 बजे और दूसरी सायं 5.15 बजे। इसके बाद कोई बस नहीं हैं। अगर निगम की बस खराब हो जाए तो लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उधर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि निजी बस के रूट पर न जाने से संचालक पर 11 हजार का जुर्माना किया है। इससे पहले भी बस संचालक का 10 हजार का चालान किया था।