फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The precious relationship between mother and child was highlighted through poems

Solan News: बच्चे और मां के अनमोल संबंध को कविताओं के माध्यम से किया उजागर

Mon, 12 May 2025 08:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
The precious relationship between mother and child was highlighted through poems
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर में मातृ दिवय कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद - फोटो : credit
पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर व सुबाथू में मातृ दिवस पर कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दी भावनात्मक प्रस्तुति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। पाइनग्रोव स्कूल धर्मपुर व सुबाथू में कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने मातृ दिवस मनाया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने मां के प्रेम, त्याग और बलिदान को समर्पित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरुआत एक भावनात्मक वीडियो प्रस्तुति से हुई। इसमें मां और बच्चे के बीच के अनमोल संबंध पर छात्रों ने हिंदी और अंग्रेजी में कविताओं का सुंदर और भावपूर्ण पाठ किया। हर एक कविता में मां के प्रति आभार, प्रेम और सम्मान की भावना स्पष्ट रूप से उजागर थी। शब्दों के माध्यम से बच्चों ने मां की ममता को दिल से नमन किया। कार्यक्रम का समापन एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ। इसमें पूरे वातावरण को जीवंत कर दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम न होकर सभी माताओं के प्रति प्रेम, कृतज्ञता और भावनात्मक जुड़ाव को समर्पित एक सुंदर प्रस्तुति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed