फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The new chariot of sage Harsang will be decorated today in Kashlog.

Solan News: कश्लोग में देव हरसंग ऋषि के नए देवरथ का आज होगा शृंगार

Thu, 12 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The new chariot of sage Harsang will be decorated today in Kashlog.
हरसंग ऋषि जी का नया देव रथ।
दावा, रक्त चंदन से बना प्रदेश का पहला कील रहित होगा रथ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पंचायत कश्लोग में आराध्य देव श्री देव हरसंग ऋषि जी के नए देवरथ के शृंगार और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के लिए शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। 13 मार्च को मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ इस भव्य आयोजन की शुरुआत होगी। दावा किया जा रहा है कि यह हिमाचल प्रदेश का पहला ऐसा देवरथ है, जो पूर्ण रूप से पवित्र रक्त चंदन की लकड़ी से निर्मित है। देव समिति के अनुसार इस रथ का निर्माण प्राचीन पहाड़ी शैली के दक्ष कारीगरों ने किया है। रथ की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसके निर्माण में एक भी लोहे की कील का प्रयोग नहीं किया गया है, जो इसकी पारंपरिक और धार्मिक महत्ता को अद्वितीय बनाता है। कमेटी के अनुसार देवता के रथ के शृंगार का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को सुबह 8:15 के बाद से 10:00 बजे से पहले तक निर्धारित किया गया है। इसके पश्चात देवता के मोहरे को उठाकर रथ में विराजमान करने का शुभ मुहूर्त सुबह 10:00 के बाद से 11:00 बजे से पहले तक रहेगा। इसी दिन धार्मिक अनुष्ठान की पूर्ण आहुति भी दी जाएगी। इसके अलावा 14 मार्च को संक्रांति के दिन देवता के रथ को मंदिर से बाहर निकालने का शुभ मुहूर्त सुबह 8:00 से 9:30 बजे तक तय किया गया है।

कोट
सभी देव भक्तों, कारदारों और बजंतरियों से आग्रह है कि वे निर्धारित समय पर कश्लोग पहुंचकर इस ऐतिहासिक और पावन अवसर के साक्षी बनें और देव आशीर्वाद प्राप्त करें।
विज्ञापन

- देवता कमेटी, कश्लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed