{"_id":"6a47a729eefca52413038cd1","slug":"the-nalagarh-forest-range-team-seized-khair-wood-solan-news-c-176-1-ssml1044-173086-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने खैर की लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने खैर की लकड़ी पकड़ी
Fri, 03 Jul 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के झिड़ीवाला भोगपुर रोड़ पर पर पकड़ी खैर की लकड़ी- स्रोत- वन विभाग
दो वाहन व खैर के मोछे मौके पर ही किए जब्त
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। वन विभाग के वन खंड नालागढ़ की टीम ने वीरवार की रात गश्त व नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से तस्करी की जा रही खैर की लकड़ी की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में दो वाहनों को जब्त कर दो आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।
नालागढ़ के वन खंड अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में वन रक्षक विशाखा, संजीव, समीर, अजय और वन कर्मियों की टीम ने वन बीट हटडा क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान शुक्रवार तड़के करीब 2:45 बजे माजरी स्थित झिंडीवाला-भोगपुर रोड की ओर से आ रहे एक अशोक लेलैंड 4-व्हीलर को जांच के लिए रोका गया, जिसमें अवैध रूप से काटे गए खैर के मोच्छे (खैर के लट्ठे) लदे हुए थे। मौके पर झिड़ीवाला के चालक नेक राम पुत्र चमारी को दबोचा गया। चालक लकड़ी संबंधित कोई वैध कागज वन कर्मियों को नहीं दिखा पाया। पकड़ी गई लकड़ी की कीमत लाखों में आंकी गई है। इसके साथ ही, तस्करी के वाहन को सुरक्षित निकालने के लिए आगे-आगे रेकी कर रही एक ऑल्टो कार को भी टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। झिड़ीवाला का ही कार चालक वीरू पुत्र छोटू भी पकड़ लिया। इस वारदात में बद्दी के बिलांवाली के मुस्ताक नामक एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी पाई गई है।
विभाग ने खैर की लकड़ी व दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आगामी कानूनी कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज करवाने के लिए पुलिस चौकी दभोटा को मामला सौंप दिया गया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए दभोटा पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।