फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The Municipal Corporation has initiated inspections for minor works in the city's wards.

Solan News: शहर के वार्डों में छोटे कार्यों के लिए नगर निगम ने शुरू किया मुआयना

Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 10 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
इंजीनियर की टीम, पार्षद व एसडीओ की अध्यक्षता में वार्डों में होगा निरीक्षण
विज्ञापन

टूटे रास्तों, गड्ढों की मरम्मत के लिए निरीक्षण के बाद दिया जाएगा जरूरी सामान
बीते एक साल से नहीं किया शहर में टूटे रास्तों और एंबुलेंस रोड की मरम्मत का का
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्डों में लंबे समय से लंबित छोटे मरम्मत कार्यों को पूरा करने के लिए नगर निगम ने निरीक्षण शुरू कर दिया है। इंजीनियरों की टीम पार्षदों और एसडीओ की अगुवाई में वार्डों का निरीक्षण कर खराब रास्तों और गड्ढों की स्थिति का जायजा लेगी। इसके बाद मरम्मत के लिए जरूरी सामग्री की सूची तैयार की जाएगी।
सूची के आधार पर निगम पार्षदों को जरूरत के अनुसार सामग्री उपलब्ध करवाएगा। रास्तों की मरम्मत के लिए जितनी सीमेंट की जरूरत होगी, उतनी ही संबंधित पार्षद को दी जाएगी। इससे वार्डों में छोटे-छोटे मरम्मत कार्य करवाए जा सकेंगे। शहर में करीब एक साल से रास्तों और कई एंबुलेंस मार्गों की मरम्मत नहीं हुई है। इससे लोगों को खस्ताहाल रास्तों पर आवाजाही करनी पड़ रही है। एंबुलेंस मार्गों की खराब हालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में निगम ने छोटी मरम्मत के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए निरीक्षण शुरू किया है।
विज्ञापन


इनसेट:
पार्षदों को नहीं मिला विकास कार्यों का बजट
नगर निगम ने अपना बजट जारी कर दिया है, लेकिन पार्षदों को वार्डों में विकास कार्य शुरू करवाने के लिए अभी बजट नहीं मिला है। केंद्र और राज्य सरकार से भी फिलहाल कोई बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। इसके चलते निगम अपने स्तर पर छोटे मरम्मत कार्य करवाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नगर निगम ने वार्डों में छोटे विकास कार्यों और रास्तों की मरम्मत के लिए निरीक्षण शुरू कर दिया है। निरीक्षण के बाद जरूरत के अनुसार सभी वार्डों में मरम्मत सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि छोटी समस्याओं का समाधान हो सके। बजट मिलने के बाद बड़े विकास कार्य भी करवाए जाएंगे। -गौरव राजपूत, उपमहापौर, नगर निगम सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed