फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The mission clean in baddi is destroy

स्वच्छता अभियान का बद्दी में खूब बज रहा बैंड

Fri, 21 Oct 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Fri, 21 Oct 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
The mission clean in baddi is destroy
केंद्र और प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान की बद्दी शहर में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। - फोटो : demo pic

केंद्र और प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान की बद्दी शहर में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आलम यह है कि सड़क किनारे मुर्गे कट रहे हैं और उनके अंगों को वहीं नालियों में फेंका जा रहा है। इससे फैल रही सड़ांध से हर कोई परेशान है।

विज्ञापन


शहर के साईं रोड पर नालियों में मुर्गों के अवशेषों को आम देखा जा सकता है।शहर कई कई संस्थाएं नगर परिषद से इस बाबत कार्रवाई की मांग कर चुकी हैं लेकिन इसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। डीसी सोलन की ओर से भी समय-समय पर मीट शॉप की जांच पर अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई को कहा जा रहा है। इन निर्देशों के बावजूद भी बददी में मीट शॉप मालिकों की लापरवाही को लेकर कोई सख्ती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


साईं रोड पर दावत चौक के निकट के कारोबारी गुरप्रीत सिंह गब्बर, हरप्रीत सिंह, कुलदीप ढुना, डॉ. अमर सिंह ठाकुर, डॉ. श्रीकांत शर्मा, ओम प्रकाश, कालू और हरदीप ने कहा कि नगर परिषद केवल मंत्रियों के आगमन पर ही नालियों की सफाई करती हैं। रोजाना सफाई न होने और मीट शॉप की दुकानों से लगातार जानवरों के अवशेष नालियों में गिराए जाने से बीमारी फैलने का खतरा पनप रहा है। इस कारण उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। लोगों का सड़क पर चलना तक मुश्किल हो गया है। वहीं मीट शॉप मालिकों का कहना है कि नगर परिषद की ओर से बद्दी में कोई स्लॉटर हाउस ही नहीं बनाया गया है। मजबूरन उन्हें इस तरह नालियों में ही मुर्गों को काटना
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ता है।

शिफ्ट होंगी मीट शॉप
नगर परिषद अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि शहर की मीट शॉप को एक जगह स्थानांतरित करने को लेकर प्लानिंग की जा रही है। सब्जी मंडी के निकट शहरी विकास विभाग के माध्यम से इस धनराशि को खर्चकर अलग मीट मार्केट तैयार होगी। स्लॉटर हाउस को लेकर भी योजना बनाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed