{"_id":"66d31a26760f85e37e01f787","slug":"the-mayor-developed-the-city-discussed-with-the-chief-minister-to-solan-news-c-176-1-ssml1042-127719-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: महापौर ने शहर को विकसित \nकरने के लिए मुख्यमंत्री से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: महापौर ने शहर को विकसित करने के लिए मुख्यमंत्री से की चर्चा
Sat, 31 Aug 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर पुष्प गुच्छ भेंट करते निगम महापौर और अन्य पार्षद। संवाद
मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य और शहरी विकास मंत्री से भी की मुलाकात
महापौर ऊषा शर्मा, पार्षद पूनम, राजीव कौड़ा समेत अन्य मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सुप्रीम कोर्ट से महापौर ऊषा शर्मा को महापौर पद पर बने रहने की राहत के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान महापौर ने शहर में विकास करने के लिए कई मुद्दों पर बातचीत की। इसी के साथ शहर में पैदल पाथ बनाने के लिए भी चर्चा की। शहर के पुराने बस अड्डे पर बनने वाली पार्किंग के लिए भी जल्द राशि जारी करने के लिए आग्रह किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने से पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी बातचीत की।
इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पूर्व महापौर पूनम ग्रोवर, पूर्व उपमहापौर राजीव कौड़ा समेत अन्य पार्षद मौजूद थे। उन्होंने शहर में बीते दिनों नगर निगम क्षेत्र में 5.50 करोड़ रुपये से नगर निगम और अग्निशमन विभाग के समीप बनने वाली पार्किंग के शिलान्यास को लेकर आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर में लोगों को पार्किंग की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन पार्किंग के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। वहीं, शहर में पुरानी पानी पाइप लाइन, पैदल पाथ समेत अन्य पार्किंग को लेकर भी बातचीत की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि शहर के विकास के लिए सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे। नगर निगम के जरिए लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए भी कहा। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री ने भी शहर में चल रहे विकास कार्यों को तेजी से करवाने के लिए निर्देश दिए ताकि आने वाले समय में नये विकास कार्यों को भी शुरू करवाया जा सके।