{"_id":"64aeeb4f96d832ee15092932","slug":"the-governor-took-stock-of-the-damage-caused-by-heavy-rains-in-shamti-solan-news-c-176-1-ssml1040-3384-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: राज्यपाल ने शामती में भारी वर्षा से हुई क्षति का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: राज्यपाल ने शामती में भारी वर्षा से हुई क्षति का लिया जायजा
Wed, 12 Jul 2023 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
सोलन के शामती में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति का जायजा लेते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल। संवाद
सोलन। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सोलन जिले के शामती में भारी वर्षा के कारण हुई क्षति का जायजा लिया और जि़ला प्रशासन को उचित निर्देश जारी किए। राज्यपाल बुधवार शाम सोलन के शामती पहुंचे। उन्होंने शामती में भारी वर्षा के कारण हुए भूस्खलन से अवरूद्ध सोलन-राजगढ़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी की। भारी वर्षा के कारण शामती में हुए भूस्खलन एवं चट्टानों के गिरने से सोलन-राजगढ़ मार्ग अवरूद्ध हो गया है और इस कारण कुछ आवासों को भी नुकसान पहुंचा है।
राज्यपाल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि अवरूद्ध मार्ग को शीघ्र बहाल किया जाए और प्रभावित परिवारों को राहत एवं बचाव के लिए सभी प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएं। उन्होंने उपायुक्त सोलन एवं पुलिस अधीक्षक सोलन को सभी एहतियाती उपाय सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन गौरव सिंह सहित जिला के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।