फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The fate of 122 candidates in the district's five urban bodies will be decided today.

Solan News: जिले के पांच शहरी निकायों में 122 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sun, 17 May 2026 01:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The fate of 122 candidates in the district's five urban bodies will be decided today.
सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के ठोडो मैदान में शनिवार को पोलिंग पार्टी  पोलिंग बूथ के लिए रव - फोटो : Self
सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा मतदान,चार शहरी निकायों में शाम 7 बजे तक आ जाएंगे रिजल्ट
विज्ञापन

प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की साख लगी है दाव पर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला के पांच शहरी निकायों में आज से 122 उम्मीदवार के भाग्य का फैसला मत पेटियों में बंद हो जाएगा। इसमें नगर निगम सोलन के लिए 43, नगर परिषद परवाणू के लिए 19, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 26, नगर पंचायत अर्की के लिए 15 और नगर पंचायत कंडाघाट के लिए 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुबह 7:00 बजे से इसके लिए मतदान प्रक्रिया शुरू होगी, जबकि दोपहर बाद 3:00 बजे तक मतदान चलेगा। वहीं उसके बाद निकायों के मुख्य कार्यालयों में मतपेटियां लाई जाएंगी। जिले के चार शहरी निकायों नगर परिषद परवाणू व नालागढ़ और नगर पंचायत अर्की व कंडाघाट के लिए मतगणना भी शाम तक हो जाएगी, जबकि नगर निगम सोलन की मतगणना 31 मई को होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जिले के सभी शहरी निकायों में चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतदान का समय प्रातः 7:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक रहेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सब सभी का कर्तव्य है और इस दिशा में समुचित प्रबंध किए गए हैं। कहा कि नगर परिषद परवाणू, नगर परिषद नालागढ़, नगर पंचायत कंडाघाट और नगर पंचायत अर्की में मतदान एवं मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
कहां कितने मतदाता
नगर निगम सोलन में कुल 34,117 मतदाता हैं, जिनमें कुल 17,274 पुरुष, 16,872 महिला व एक अन्य मतदाता हैं। परवाणू नगर परिषद में 5,055 मतदाता हैं, जिसमें 2,767 पुरुष और 2,288 महिला शामिल हैं। नप नालागढ़ में 6,962 मतदाताओं में 3,393 पुरुष व 3,568 महिला एक अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत अर्की में 2,203 मतदाता हैं, जिसमें 1,079 पुरुष और 1,124 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत कंडाघाट के सभी 7 वार्डों में कुल 1,548 मतदाता हैं।
विज्ञापन

कहां कितने बूथ, कितने संवेदनशील
नगर निगम सोलन में 38 बूथ हैं, जिसमें 14 महिलाएं संभालेगी। इसमें सात पोलिंग स्टेशन संवेदनशील हैं। नगर परिषद नालागढ़ में 9 मतदान केंद्र होंगे, जिसमें 2 अति संवेदनशील व एक संवेदन शील बनाया गया है, जबकि नगर परिषद परवाणू में 9 मतदान केंद्र हैं, जिसमें दो मतदान केंद्र अति संवेदनशील और तीन संवेदनशील हैं। नगर पंचायत अर्की में मतदान में कुल 7 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। नगर पंचायत कंडाघाट में मतदान के लिए कुल 7 मतदान केंद्र होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहेंगी व्यवस्थाएं
पोलिंग बूथों पर मतदाताओं के लिए पानी की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा बुजुर्गों के लिए भी अलग से मतदान की व्यवस्था की गई है। साथ ही अपंग या विशेष मतदाताओं के लिए भी पोलिंग बूथों पर व्यवस्था की गई है। प्रत्याशियों के समर्थकों को पोलिंग स्टेशन से 50 मीटर दूर रहना होगा।

शांडिल व बिंदल की साख दाव पर
नगर निगम सोलन में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की साख दाव पर है। यहां पर दोनों नेता बीते कई दिनों से डटे हुए हैं। दोनों यहां पर विधायक व मंत्री रह चुके हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि नगर निगम चुनाव में इस बार कौन कितना प्रभारी होगा।

सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के ठोडो मैदान में शनिवार को पोलिंग पार्टी  पोलिंग बूथ के लिए रव

सोलन नगर निगम चुनाव को लेकर शहर के ठोडो मैदान में शनिवार को पोलिंग पार्टी  पोलिंग बूथ के लिए रव- फोटो : Self

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed