फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The court remanded the murder accused to four days of police custody.

Solan News: हत्या के आरोपियों को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 03 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या कर शव फेंका गया था शिव मंदिर के आगे
विज्ञापन

मृतक की बुआ का बेटा है हत्यारा, एम्स में होगा पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला के बटेड़ में युवक की हत्या करने वाले दोनों आरोपी पुलिस ने कसौली स्थित अदालत में पेश किए, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उधर, मृतक आशुतोष का नालागढ़ में पोस्टमार्टम नहीं हुआ। शव को एम्स बिलासपुर में भेज दिया गया है। बिहार का रहने वाला आशुतोष कुमार अपने पिता अजीत कुमार के साथ लोअर बटेड़ में एक किराये के मकान में रहता था। आशुतोष की बुआ का बेटा आर्यन बरोटीवाला के स्पेंगल अपार्टमेंट में रहता है। आर्यन ने फोन करके आशुतोष को स्पेंगल अपार्टमेंट में बुलाया। इनके साथ एक अन्य युवक चंदन भी शामिल था। यह तीनों देर रात तक कमरे में पार्टी करते रहे।
आशुतोष की बहन ने बताया कि इन दोनों ने पिछले साल भी आशुतोष के साथ मारपीट की थी। उस दौरान भी दोनों ने उसे जान से मारने के इरादे से सिर पर धारदार हथियार से हमला किया था लेकिन वह उपचार के बाद ठीक हो गया था। आरोप है कि इन दोनों ने दोबारा आशुतोष से बातचीत शुरू की और उसे बहला फुसला कर दोबारा अपने कमरे में ले गए और घटना को अंजाम दिया। अब एक्सीडेंट का बहाना बना रहे है। अगर एक्सीडेंट होता तो रात को ही उन्हें बताया जाता, लेकिन उसका मुंह किसी लोहे के हथौड़े से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों ने आशुतोष की योजना बना कर हत्या की है।
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि चंदन को उसके कमरे से दबोचा गया और आर्यन फरार हो गया था। जिसे शिमला के शोघी बॉर्डर से पकड़ लिया गया। दोनों को कसौली स्थित अदालत में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं मृतक आशुतोष का नालागढ़ में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। जिसके चलते उसके शव को बिलासपुर स्थित एम्स में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि चंदन को उसके कमरे से दबोचा गया और आर्यन फरार हो गया था। जिसे शिमला के शोघी बॉर्डर से पकड़ लिया गया। दोनों को कसौली स्थित अदालत में पेश किया जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं मृतक आशुतोष का नालागढ़ में पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। जिसके चलते उसे बिलासपुर स्थित एम्स में भेजा गया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed