{"_id":"648c6795ff20652e6802a604","slug":"the-city-will-be-divided-into-five-zones-for-maa-shoolini-fair-solan-news-c-176-1-ssml1041-1775-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मां शूलिनी मेले को लेकर पांच जाेन में बंटेगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मां शूलिनी मेले को लेकर पांच जाेन में बंटेगा शहर
Fri, 16 Jun 2023 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
22 जून की शाम से ही 500 जवान संभालेंगे शहर की व्यवस्था
सीसीटीवी, समेत तीन ड्रोन से भी रहेगी शहर पर पैनी नजर
अंबुशा होटल, कोटलानाला व बाइपास पर लगेगा पुलिस नाका
शूलिनी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां कीं शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय में 23 से 25 जून तक आयोजित होने वाले मां शूलिनी मेले में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर शहर को पांच जोन में बांटा जाएगा। इसके लिए मेले के एक दिन पहले 22 जून की शाम को 500 जवान शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल लेंगे। वहीं मेले के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले प्रवासियों को पंजीकरण करवाना भी जरूरी कर दिया है। बिना पंजीकरण के घूमने वाले प्रवासियों पर पुलिस नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
मेले को लेकर 23 जून को सुबह से मालरोड में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। जबकि यातायात को लेकर भी अलग से व्यवस्था की गई है। इसका प्लान भी पुलिस प्रशासन जल्द जारी कर देगा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चंबाघाट-सोलन, कोटलानाला-सोलन, माल रोड-बाइपास पर पुलिस का नाका रहेगा। इस दौरान शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों समेत तीन ड्रोन से भी पुलिस प्रशासन शहर में पैनी नजर रखेगा। बनाए गए पांच जोन में पुराने बस अड्डे से पुराने उपायुक्त कार्यालय, सपरून चौक से रबौन, कोटलानाला से शामती, चंबाघाट से अंबुशा होटल और क्षेत्रीय अस्पताल मार्ग को पांचवां जोन बनाया गया है। इसी तरह ठोडो मैदान को भी तीन जोन में बांटा गया है। इसमें पहला जोन खेल, दूसरा वीआईपी और सांस्कृतिक कार्यक्रम और तीसरे जोन दोनों में प्रवेश द्वारों को शामिल किया गया है। इसमें सभी जोन के प्रभारी डीएसपी श्रेणी के अधिकारियों को बनाया गया है। जिनकी अध्यक्षता में पुलिस जवान सिविल और पुलिस ड्रेस में अपनी ड्यूटी देंगे।
इनसेट
यहां तक होगी वाहनों की आवाजाही
मेले के दौरान तीन दिन चंबाघाट से पुराने बस स्टैंड की ओर आने वाले वाहनों को होटल अंबुशा तक ही आने दिया जाएगा। जबकि राजगढ़ की ओर से आने वाली बसें कोटलानाला तक ही आ सकेंगी। बड़े वाहनों को दिन में कोटलानाला से आगे नहीं आने दिया जाएगा। इसी तरह सपरून चौक की ओर से आने वाले वाहनों को पुराने उपायुक्त चौक तक ही आने दिया जाएगा। छोटे वाहनों को इसमें छूट दी गई है। हालांकि मेले के दौरान राजगढ़ मार्ग पर लोगों की अधिक आवाजाही होने पर इसमें छोटे वाहनों पर भी रोक लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
इनसेट
शूलिनी मेले को लेकर तैयार पुलिस प्रशासन
एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस शूलिनी मेले को लेकर तैयार है। शहर में ट्रैफिक, समेत अन्य सुरक्षा को लेकर जोन तैयार किए गए हैं। इस दौरान 500 जवान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगे। इसके अलावा सीसीटीवी समेत ड्रोन से भी शहर पर पैनी नजर रखी जाएगी। शहर का ट्रैफिक प्लान भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।