{"_id":"6946fd4f684d83218806f1df","slug":"the-children-of-panjehra-school-attacked-drug-addiction-through-street-play-solan-news-c-176-1-ssml1044-159616-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजेहरा स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से किया नशे पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजेहरा स्कूल के बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से किया नशे पर प्रहार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजेहरा में प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रातः कालीन सभा और गांव की गलियों में नुक्कड़ नाटक के जरिये नशे के खिलाफ हुंकार भरी। छात्रों ने नायब तहसीलदार कार्यालय और सोबन माजरा गुरुद्वारा परिसर में नाटक प्रस्तुत कर चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया। नायब तहसीलदार कृष्ण चंद ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि नशा परिवार को बर्बाद कर देता है और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बनता है। स्कूल की प्रधानाचार्य संगीता ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे नशे से दूर रहें और पढ़ाई को ही अपना लक्ष्य बनाएं। नशा निवारण समिति के नोडल अधिकारी मनोज डोगरा ने बच्चों से अपने गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने की अपील की। इस दौरान स्कूल स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे।