फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The certificate not issued in jabli

जाबली में प्रमाणपत्र न मिलने से दिक्कत

Mon, 26 Sep 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 26 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
पंचायत जाबली में पंचायत सचिव पद रिक्त होने से स्थानीय लोगों को पंचायत संबंधी काम करवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत कार्यालय में ताला लटका रहता है। हालांकि डेपुटेशन पर सचिव आता है, लेकिन सप्ताह में काफी कम समय के लिए। ऐसे में लोगों के कार्य अटके पड़े हैं। लोगों ने पंचायतीराज विभाग से जल्द सचिव का पद भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि लोगों को पंचायत से जुड़े छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना पड़ रहा है। जाबली पंचायत में तैनात सचिव की पदोन्नित होने के बाद पंचायतीराज विभाग ने जाबली में किसी भी सचिव की नियुक्ति नहीं की है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों में भूपेंद्र, जगमोहन, ओम प्रकाश, केवल राम, राज, मनोज और रमेश ने कहा कि यह गांव एनएच पर स्थित है। भौगोलिक तौर पर यह दूसरी सबसे बड़ी पंचायत है। इसका करीब 56 वर्ग किमी क्षेत्रफल है। पंचायत में लगभग तीन हजार मतदाता हैं।
विज्ञापन


पंचायत कार्यालय बंद रहने से पंचायत के विकास कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन, पंचायत संबंधित रिकार्ड लेने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाबली पंचायत के प्रधान दुनीचंद धीमान ने कहा कि अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। धर्मपुर विकास खंड अधिकारी मयंक नेगी ने कहा कि जाबली पंचायत के लिए स्थायी सचिव की जल्द तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed